• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग : सीएम योगी पहुंचे उत्तराखंड - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-02-06 12:44:32
Share Share Share

बिग ब्रेकिंग : सीएम योगी पहुंचे उत्तराखंड


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

देहरादून ( Dehradun ) - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच गए हैं । उत्तराखंड में सीएम योगी के पैतृक गांव पंचूर में उनकी भतीजी की शादी होनी है । जिसमें शामिल होने के लिए योगी आदित्यनाथ पौड़ी पहुंचेंगे । गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे । एयरपोर्ट में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका स्वागत किया । इसके बाद सीएम योगी का हेलिकॉप्टर यमकेश्वर के तल्ला बनास गांव के लिए रवाना हो गया , जहां पहुंचकर उन्होंने मां गढ़वासिनी मंदिर में पूजा अर्चना की । मुख्यमंत्री योगी मां गढ़वासिनी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं । इसके बाद सीएम योगी जनसभा को भी संबोधित करेंग । मंदिर में सीएम योगी के साथ हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद हैं ।

सीएम योगी के कार्यक्रम -

सीएम योगी 6 और 7 फरवरी को पंचूर में भतीजी की शादी में शामिल होंगे । इसके साथ - साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय विथ्याणी परिसर में 100 फीट ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन और विथ्याणी में आयोजित किसान मेला और विकास प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे । इस दौरान पंतनगर यूनिवर्सिटी के कृषि मेले का सीएसआर माध्यम से उद्घाटन व जनसभा को भी संबोधित करेंगे । मुख्यमंत्री के उत्तराखंड पहुंचने पर राजनैतिक गलियारों में भी चर्चाएं होने लगी हैं । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उत्तराखंड से जुड़ाव देखकर लोग इसे कई मायनों में महत्वपूर्ण मान रहे हैं ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in