चरस के साथ फिर पकड़ा गया तस्कर
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
रिपोर्ट - बालकराम नौटियाल
उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) - जिला पुलिस ने एक बार फिर एक चरस तस्कर को दबोचा है । जिले के थाना बड़कोट व एसओजी की संयुक्त टीम ने अवैध चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है । मिली जानकारी के मुताबिक , प्रभारी निरीक्षक एसओजी प्रमोद उनियाल और थानाध्यक्ष बड़कोट व एसओजी टीम ने सटीक जानकारी जुटाते हुए 5 फरवरी की शाम चेकिंग के दौरान बड़कोट के समीप आलोक कुमार नाम के युवक को चरस के साथ दबोच लिया । पुलिस ने अभियुक्त 25 वर्षीय आलोक कुमार पुत्र दिल्लू लाल , निवासी - गुफ़ियारा , उत्तरकाशी के कब्जे से 937 ग्राम चरस बरामद की । बरामद चरस की कीमत करीब 02 लाख रुपये आंकी जा रही है ।