बड़ी खबर : पीएम मोदी ने छुए थे तीन बार पांव , अब पटपड़गंज से जीते उत्तराखंड के रविंद्र नेगी
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
दिल्ली - दिल्ली की हॉट सीट पटपड़गंज से भाजपा के रविंद्र नेगी ने आम आदमी पार्टी के अवध ओझा पर बड़ी जीत हासिल की है । भाजपा रविन्द्र नेगी की इस जीत को बड़ी जीत के रूप में देख रही है ।जानिए , कौन हैं भाजपा प्रत्याशी रविंद्र नेगी ?
क्या आप जानते हैं कि रविंद्र नेगी कौन हैं ? आंखिर क्यों प्रधानमंत्री मोदी ने भी उनके तीन बार पांव छुए थे । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करावल नगर इलाके में एक रैली के दौरान मंच पर पटपड़गंज विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी के के पैर छुए थे , वो भी एक बार नहीं बल्कि तीन बार । मंच पर रविन्द्र नेगी के नाम की घोषणा हुई तो नेगी मंच पर पहुंचे और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छुए । इसके बदले में पीएम मोदी ने भाजपा प्रत्याशी रविंद्र नेगी के तीन बार पैर छुए थे । जिसके बाद अब रविंद्र नेगी ने पटपड़गंज विधानसभा से आप के प्रत्याशी अवध ओझा को करारी शिखस्त दी है ।उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के हैं नेगी -
मंच पर पीएम मोदी के द्वारा पैर छूने के बाद हर किसी के जहन में सवाल उठ रहा था कि रविंद्र नेगी आखिर हैं कौन ? इतना ही नहीं मंच पर जब पीएम मोदी ने रविंद्र नेगी के पैर छुए तो वहां मौजूद अन्य नेता भी हैरान रह गए । पटपड़गंज से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र नेगी मूलरूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं । रविंद्र नेगी मूलरूप से अल्मोड़ा जिले के जैंती क्षेत्र के हैं । बताया जा रहा है देवभूमि के शिव धाम यानी जागेश्वर क्षेत्र से आने वाले रविंद्र नेगी को पीएम मोदी ख़ास सम्मान दिया । नेगी दिल्ली नगर निगम के सदस्य भी रह चुके हैं । वो विनोद नगर वार्ड से पार्षद रह चुके हैं । विनोद नगर वार्ड पटपड़गंज विधानसभा सीट के अंतर्गत ही आता है और रविंद्र नेगी पटपड़गंज इलाके के चर्चिच लोगों में से एक हैं । उन्होंने पिछली बार पटपड़पगंज सीट से चुनाव लड़कर उन्होंने मनीष सिसोदिया को टक्कर दी थी और अब इस बार अवध ओझा को हार का मुंह दिखाया है । मिली जानकारी के मुताबिक आरएसएस में भी रविंद्र नेगी की अच्छी पकड़ है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: