महिला की हत्या , तीन गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - से एक बड़ी खबर आ रही है । यहां पुलिस ने हत्या के नामजद तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है ।ये है पूरा मामला -
08 फरवरी 2025 को रितेश गुप्ता पुत्र मिजाजीलाल गुप्ता निवासी हरिपुरकलां , थाना - रायवाला द्वारा थाना रायवाला पर दिनांक 07 फरवरी की रात में हरिपुरकलां क्षेत्र में एक छोटी सी बात को लेकर हुए विवाद में अभियुक्त ऋषभ धीमान, राहुल धीमान व अन्य नामजद व्यक्तियों द्वारा उनके व उनके परिजनों के उपर लाठी - डंडों से हमला करने , जिसमें उनके परिजनों को गम्भीर चोटें आने तथा उनकी माता मीरा देवी को उपचार हेतु सरकारी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु होने के संबंध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया । तहरीर के आधार पर थाना रायवाला पर मु०अ०स० 25/25 धारा 103(2) /117(4)/191(3)/3(5) बीएनएस बनाम ऋषभ धीमान व अन्य पंजीकृत किया गया ।गिरफ्तार हुए तीन अभियुक्त -
घटना की गम्भीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा घटना में शामिल अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिये गए , जिस पर घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना रायवाला पर पुलिस टीमों का गठन किया । गठित टीमों द्वारा घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई तथा घटना में शामिल अभियुक्तो के संबंध में मुखबिर के माध्यम से जानकारी एकत्रित करते हुए करते हुए 24 घण्टे के अन्दर घटना में शामिल 03 अभियुक्तो ऋषभ धीमान पुत्र आशोक कुमार धीमान , निवासी - कांटे वाली गली भगवानपुर , जिला हरिद्वार , हाल पता शन्ति मार्ग , हरिपुरकलां , रायवाला , देहरादून , राहुल धीमान पुत्र आशोक कुमार धीमान , निवासी - कांटे वाली गली भगवानपुर , जिला - हरिद्वार , हाल पता शन्ति मार्ग , हरिपुरकलां , रायवाला , देहरादून तथा सचिन धीमान पुत्र मेघपाल , निवासी - ग्राम घटायन , थाना जानसठ , मुज्जफरनगर , उत्तर प्रदेश , हाल पता शन्ति मार्ग , हरिपुरकलां , रायवाला , देहरादून को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड , लाठी / डंडे बरामद किये गये ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: