सीएम धामी टनकपुर पहुंचकर करेंगे शारदा में चल रही राफ्टिंग प्रतियोगिता का समापन
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चम्पावत ( Champawat ) - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय भ्रमण के दौरान सोमवार को टनकपुर पहुंचेंगे । मुख्यमंत्री शारदा घाट में गंगा आरती में शामिल होने के साथ ही शारदा नदी में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल की राफ्टिंग प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में भाग लेंगे । जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय के अनुसार मुख्यमंत्री अपराह्न 01 बजकर 20 मिनट में टनकपुर स्टेडियम के हेलीपैड में उतरेंगे । उसके बाद शारदा नदी में होने वाली गंगा आरती में शामिल होंगे । सायं 6 बजे शारदा नदी में चल रही 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत राफ्टिंग प्रतियोगिता का समापन करेंगे । फिर मुख्यमंत्री शाम 7 बजे कार से खटीमा के लिए प्रस्थान करेंगे ।