मौत : पहाड़ी से गिरकर युवक की मौत
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले से एक दुःखद खबर सामने आ रही है । यहां पहाड़ी से गिरकर एक युवक की मौत हो गई । जिले की कोतवाली धारचूला में शनिवार 08 फरवरी को रात करीब 11:00 सूचना मिली कि ऐलागाढ़ से जुम्मा जाने वाले एसएसबी कैंप से पैदल 2 किलोमीटर ऊपर की ओर एक पहाड़ी से नीचे कुलागढ़ में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और मृतक की बॉडी नदी में पड़ी है । इस सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में उ०नि० योगेश कुमार , पुलिस टीम और एसएसबी मौके पर पहुंचे । घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक की पहचान 32 वर्षीय दीपक सिंह पुत्र बिशन सिंह , निवासी - ग्राम धौला रांथी , थाना - धारचूला , जनपद - पिथौरागढ़ के रूप में हुई । जिसके बाद पुलिस और एसएसबी द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से रात करीब 1:00 बजे बहुत ही कठिन मार्ग से मृतक के शव को 70 मीटर गहरी चट्टान से मुख्य सड़क तक लाया गया । करीब प्रातः 4:30 बजे शव धारचूला मोर्चरी में भेजा गया ।