• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

तस्करी : भालू की पित्त के साथ तस्कर गिरफ्तार - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-02-11 16:02:00
Share Share Share

तस्करी : भालू की पित्त के साथ तस्कर गिरफ्तार


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले में एसटीएफ के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है । एसटीएफ़ टीम ने वन प्रभाग पिथौरागढ़ व वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो दिल्ली की टीम को साथ लेकर पिथौरागढ़ में 02 भालू की पित्त के साथ 01 अन्तर्राष्ट्रीय वन्यजीव तस्कर को किया गिरफ्तार किया है । बताया जा रहा है , वन्यजीव तस्कर की गिरफ्तारी जनपद पिथौरागढ़ के पिथौरागढ़ फारेस्ट रेंज से की गयी । मिली जानकारी के मुताबिक बरामद पित्त 1 - 2 वर्ष पुरानी होने की सम्भावना है ।

एसटीएफ व वन प्रभाग की टीमें कर रही हैं विस्तृत पूछताछ -

पूछताछ में पता चला कि तस्कर नेपाल के बैतड़ी जिले का रहने वाला है । शातिर तस्कर का अन्य अपराधों में भी शामिल होने की आशंका जताई जा रही है ।

तस्करों की धरपकड़ के शख़्त निर्देश -

राज्य में वन्य जीव अंगो की अवैध तस्करी में लिप्त तस्करों की अवैध गतिविधियों की रोकथाम व धरपकड़ हेतु पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ द्वारा एसटीएफ को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे । जिसके अनुक्रम में एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा अपनी टीमों को निर्देशित किया गया था । इसी क्रम में सीओ एसटीएफ आर ० बी ० चमोला के निर्देशन में गठित एसटीएफ की कुमायूँ यूनिट द्वारा पिथौरागढ़ वन प्रभाग व WCCB को साथ लेकर एक ऑप्रेशन में पिथौरागढ़ फोरेस्ट रेंज स्थित शिलोनी अड़किनी तिराहे के पास से एक 65 वर्षीय वन्यजीव तस्कर शेरी राम पुत्र झुपरी राम , निवासी - ग्राम रोड़ी देवल , विजुल , जिला - बेतड़ी अंचल महाकाली , नेपाल को 02 भालू की पित्त के साथ गिरफ्तार किया गया ।

लम्बे समय से तस्करी में लिप्त था तस्कर -

बताया जा रहा है , गिरफ्तार तस्कर लम्बे समय से वन्यजीव अंगो की तस्करी में लिप्त था । एसटीएफ की इस कार्यवाही में मुख्य आरक्षी महेन्द्र गिरि व किशोर कुमार की विशेष भूमिका रही ।

एसटीएफ को मिला था इनपुट -

वन्यजीव तस्करों का लम्बे समय से नेपाल से भारत में वन्यजीव अंगो की तस्करी करने का इनपुट एसटीएफ के पास आया था । जिस पर एसटीएफ की एक टीम को गोपनीय रुप से इस पर कार्यवाही करने हेतु लगाया गया था । जब ये तस्कर माल को बेचने के लिए भारत आया तो इसे टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया । अब जांच व पूछताछ के बाद स्पष्ट हो पाएगी कि भालुओं की पोचिंग कब कहाँ किस जंगल में किस तरह की गयी है । भालू को वन्यजीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में रखा गया है इसका शिकार करना एक गम्भीर अपराध है । पकड़े गये तस्कर के विरुद्ध वनप्रभाग पिथौरागढ़ फॉरेस्ट रेंज में वन्यजीव अधि० ( वाइल्ड लाइफ एक्ट ) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है ।

एसटीएफ की जनता से अपील -

एसएसपी एसटीएफ ने जनता से अपील की है , कि वह वन्यजीवों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरूद्व कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखण्ड ( 0135-2656202 ) से सम्पर्क करें । उत्तराखंड एसटीएफ आगे भी वन्यजीव तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करती रहेगी , ताकि बेजुबान जानवरों के शिकार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके ।

एसटीएफ टीम में ये लोग रहे शामिल -

निरीक्षक एम०पी० सिंह , अ०उ०नि० प्रकाश भगत , मुख्य आरक्षी महेन्द्र गिरि , मुख्य आरक्षी किशोर कुमार , आरक्षी दीपक भट्ट , मु० आरक्षी चालक संजय कुमार

पिथौरागढ़ वन प्रभाग टीम में ये लोग रहे शामिल -

कैलाश चन्द्र वन दरोगा ( वन प्रभाग पिथौरागढ़ ) , मनोज ज्याला वन आरक्षी , किरन नगरकोटी म० वन आरक्षी , निरजंन कन्याल वन आरक्षी ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in