• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

बड़ी खबर : लावारिस शव का किया अंतिम संस्कार - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-02-12 19:36:40
Share Share Share

बड़ी खबर : लावारिस शव का किया अंतिम संस्कार


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चमोली ( Chamoli ) - जिले में 09 फरवरी एक लावारिस शव मिला था । जिसके बाद कोतवाली कर्णप्रयाग को लावारिस शव की सूचना मिली । पुलिस के मुताबिक कालेश्वर पुल के नीचे अलकनंदा नदी के किनारे एक अज्ञात शव पड़ा हुआ था । सूचना मिलते ही कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कार्यवाही के लिए शव को जिला उप - चिकित्सालय कर्णप्रयाग ले जाया गया । शव की तलाशी के दौरान उसके पास से कोई भी पहचान से संबंधित दस्तावेज नहीं मिले । कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने मृतक व्यक्ति की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में लोगों से पूछताछ की और विभिन्न माध्यमों से पहचान के लिए व्यापक प्रचार - प्रसार किया । लेकिन , तमाम कोशिशों के बावजूद मृतक के संबंध में कोई लाभप्रद जानकारी नहीं मिल सकी । जिसके बाद पुलिस ने नियमानुसार अज्ञात शव का पंचनामा भरकर शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक जिला उप-चिकित्सालय कर्णप्रयाग में रखा । इस दौरान पुलिस द्वारा हरसंभव प्रयास किए गए ताकि मृतक की कोई जानकारी मिल सके । लेकिन पहचान न होने , निर्धारित समयावधि पूरी होने तथा शव क्षति के दृष्टिगत 12 फरवरी को मृतक का संबंध हिंदू धर्म से होने पर आरक्षी सतीश व हो०गा० मोहन द्वारा पूरे धार्मिक विधि - विधान और सम्मान के साथ शव का अंतिम संस्कार किया । इस दौरान सभी जरूरी धार्मिक परंपराओं का ध्यान रखा गया । एक बार फिर चमोली पुलिस ने लावारिस शव का अंतिम संस्कार कर मानवता की मिशाल पेश की है ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

    चम्पावत : पाटी ब्लॉक के इस गांव में वायरल फीवर की दस्तक , स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in