सावधान , क्या आप भी ज्यादा पानी पीते हैं ?
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
दिल्ली - पानी हमारे जीवन और हमारी सेहत के लिए सबसे जरूरी चीजों में शामिल है । जब गर्मी बढ़ती है तो पानी की भी जरूरत बढ़ जाती है । क्या आप जानते हैं कि , अगर आप जरूरत से ज्यादा पानी पीते हैं तो शरीर में ये जमा पानी नुकसान भी पहुंचा सकता है । अगर आप बिना प्यास के भी पानी पीते हैं तो छोड़ दीजिए ये आदत । अगर आपके शरीर को पानी की जरूरत नहीं है लेकिन फिर भी आप पानी पीते है। तो ये घातक हो सकता है । इससे कई तरह के साइड इफेक्ट ( Side effects) हो सकते हैं , जो सेहत ( Health ) पर भारी पड़ सकते हैं । कई लोगों को ज्यादा पानी पीने की आदत होती है । इस स्थिति को साइकोजेनिक पालीडिप्सिया कहते है । क्या आप जानते हैं ज्यादा पानी पीने से बॉडी में सोडियम और इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो सकती है । इसका सीधा असर किडनी पर पड़ सकता है और हाइपोनेट्रिमिया की परेशानी हो सकती है । इस स्थिति को ओवरहाइड्रेशन ( Over hydration ) कहते हैं । इससे सूजन की परेशानी हो सकती है । ओवरहाइड्रेशन किडनी पर बुरा असर डालती है । बहुत अधिक पानी का असर किडनी में उपस्थित आर्जिनिन वेसोप्रेसिन के स्तर पर पड़ता है । इसके कम होने से किडनी को क्षति पहुंच सकती है ।चलिए जानते हैं क्या कहती है रिसर्च -
बहुत ज्यादा पानी पीने से आपकी बॉडी में स्वेलिंग ( सूजन ) आ सकती है । इस सूजन की समस्या को ओवरहाइड्रेशन कहते हैं । इस स्थिति में कोशिकाओं में पानी जमा होने लगता है और बॉडी पर सूजन नजर आने लगती है ।ज्यादा पानी पीने से आपका पेट फूल सकता है -
ज्यादा पानी पीने से आपको पेट की सूजन ( Bloating Stomach ) की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है । इससे साथ वोमेटिंग , सिर दर्द जैसी शिकायत भी हो सकती है ।ज्यादा पानी पीना हार्ट के लिए खतरा ( Dangerous For Heart ) -
एक्सपर्ट का मानना है , ज्यादा पानी पीने के कारण ब्लड में वॉटर लेवल बढ़ सकता है । हार्ट की सेहत पर इसका प्रतिकूल असर हो सकता है , जिससे हृदयाघात की आशंका बढ़ सकती है ।