• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home देश - दुनियां

जानिए , दही खाने से वजन कम होगा या बढ़ेगा - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-02-15 13:12:29
Share Share Share

जानिए , दही खाने से वजन कम होगा या बढ़ेगा


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

दिल्ली - आप वजन कम करने या वजन बढ़ाने के लिए दही खा रहे हैं तो सावधान हो जाएं और दही खाने का सही तरीका जान लें । क्योंकि कहीं ऐसा न हो कि वजन घटने की बजाय बढ़ने लगे और बढ़ने की बजाय कम होने लगे । वेट लॉस के लिए कई तरह की डाइट फॉलो करने की सलाह दी जाती है । जिसमें प्रोटीन और कैल्शियम होना चाहिए । दही कैल्शियम का रिच सोर्स है और अक्सर वेट लॉस के लिए लोग इसे खाते हैं । लेकिन अगर आप वजन घटाने के लिए दही खा रहे हैं , तो ये भी जानना जरूरी है कि किस तरह से दही को खाना फायदेमंद होगा । क्योंकि दही को गलत तरीके से खाने से ये वजन बढ़ाने में मदद करने लगेगी । दही ऐसा फूड सप्लीमेंट है जिसका इस्तेमाल वजन घटाने और बढ़ाने दोनों के लिए किया जाता है । एक्सपर्ट वजन बढ़ाने के लिए दही खाने की सलाह देते हैं । वहीं वजन कम करने के लिए भी दही खाई जाती है । दही प्रोटीन और कैल्शियम का रिच सोर्स है । जो बॉडी को बनाने में मदद करता है ।

दही खाने से ऐसे बढ़ेगा वजन -

दही और दूध दोनों में लगभग समान मात्रा में कैलोरी होती है और साथ ही न्यूट्रिशन तत्व भी बराबर होते हैं । अगर आप फुल क्रीम मिल्क की बनी दही खाते हैं तो इसमें कैलोरी की मात्रा भी ज्यादा होती है जो वजन बढ़ाने में मदद करने लगेगी । अगर आप दही के साथ फलों की स्मूदी बनाकर खाते हैं तो इसकी कैलोरी ज्यादा हो जाती है । जो आपके वजन को बढाने में मदद करेगा । वहीं अक्सर लोग मीठी दही या लस्सी खाना पसंद करते हैं । दही से वजन बढ़ने की एक ये वजह भी है ।

दही को इस तरह से खाने से कम होगा वजन -

फुल क्रीम दूध की बजाय लो फैट दूध से बनी दही खाना सेहतमंद होता है । इसमें कैलोरी कम होती है और आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा । अगर आप वेट लूज करने के लिए दही को डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो दही की जगह पर छाछ को पिएं । ये शरीर को कूल और डाइजेस्टिव सिस्टम को सही रखेगा और इसमे कैलोरी की मात्रा भी काफी कम होगी । दही खाते समय उसमे स्वीटनर के तौर पर चीनी का इस्तेमाल ना करें । बिना टेस्ट की दही आपके वेट को कम करने में मदद करेगी । दही के साथ स्मूदी बनाते समय केले को अवॉइड करें । केले के साथ मिलकर भी दही नुकसान पहुंचा सकती है और आपका वजन बढ़ सकता है । दही को हमेशा दिन के वक्त खाएं , जिससे कि डाइजेस्ट होने और उसकी कैलोरी को यूज करने का पूरा समय मिले । जिससे कि ये शरीर में कैलोरी बढ़ाने का काम ना ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बिग ब्रेकिंग : बनभूलपुरा में बढ़ी बेचैनी ! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली , सामने आई अगली तारीख ,

    दर्दनाक सड़क हादसा : मेले से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत ,

    आत्मनिर्भरता के नाम पर लूट-खसोट ,

    शर्मनाक : हल्दौनी में 6 साल की मासूम से दरिंदगी ! बोरे में मिली लाश , 24 घंटे में आरोपी का एनकाउंटर ,

    वीडियो : तिब्बत से अचानक आया पानी , नेपाल में मची तबाही - 10 की मौत , भारत तक पहुंच सकता है सैलाब ,

    कांवड़ यात्रा : कौन है ये लोग ? क्यों और कहाँ से आये हैं ? ,

    गौहत्या : जंगल में कथित गौहत्या का खुलासा , पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ा ,

    हड़कंप : खेत में रोपा लगाते-लगाते खूनी हो गया विवाद ! पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट ,

    ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत ,

    बिग ब्रेकिंग : NEET बवाल ने ली मंत्री की कुर्सी ! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in