• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

वीडियो : भाजपा नेता ने दरोगा की जमकर की पिटाई , लोगों ने भी बहती गंगा में धोया हाथ - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-02-16 09:48:39
Share Share Share

वीडियो : भाजपा नेता ने दरोगा की जमकर की पिटाई , लोगों ने भी बहती गंगा में धोया हाथ


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

उधम सिंह नगर ( Us Nagar ) - जिले से एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है । यहां भीड़भाड़ वाली सड़क में दरोगा की जमकर हुई पिटाई । यहां दरोगा के आंखों से चश्मा उतार लिया गया । इतना ही नहीं दरोगा के स्टार भी खींचे गए हैं । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । बताया जा रहा है , दरोगा शराब के नशे में था और वीडियो में सरेआम गाली - गलौच करता हुआ दिखाई दे रहा है । इतना ही नहीं दरोगा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी अपशब्द बोले हैं , जो वीडियो में साफ सुनाई दे रहे हैं । उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में बीच सड़क एक दरोगा की पिटाई हो रही है । पिटाई के वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । यहां दरोगा की जमकर पिटाई करने में एक भाजपा पार्षद है । इस हो रही पिटाई को देखकर यहां अन्य लोगों ने भी बहती गंगा में हाथ धो लिए और पिटाई करने में शामिल हो गए । वीडियो में सुनाई दे रहा है , दरोगा ने एक व्यक्ति से फोन छीन दिया । फोन छीनने से शुरू हुए इस मामले में दरोगा की पिटाई हो गई । यहां पिटाई के दौरान दरोगा भी भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहता सुनाई दे रहा है । इतना ही नहीं दरोगा ये भी कहता सुनाई दे रहा है कि , नौकरी छोड़ दूंगा लेकिन गोली मार दूंगा । बीच सड़क हुई इस पिटाई का वीडियो खूब वायरल हो रहा है । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । यहां दरोगा की आंखों से चश्मा उतार दिया गया , जेब से पेन निकाली गई और कंधे में लगे स्टार को खींचने का प्रयास किया गया । मामला जो भी हो लेकिन कार्यवाही न्यायिक प्रक्रिया के तहत होनी चाहिए थी । अगर दरोगा गलत भी था तो उसे सबक सिखाने के कई तरीके हो सकते थे , लेकिन यहां बीच सड़क मारपीट करने वालों ने वर्दी का सम्मान भी नहीं रखा । अब एसपी ने इस मामले का संज्ञान लिया है और पुलिस ने भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है । इसके साथ - साथ ड्यूटी पर लापरवाही बरतने वाले दरोगा को सस्पेंड कर दिया है ।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिया गया लिंक टच करें -

https://youtu.be/JVdjxHVk0OE?si=xNDc9bY2j5oQ4bl_


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in