कुमाऊं में पेट्रोल से भरे टैंकर में लगी आग
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले में एक पेट्रोल के टैंकर में अचानक आग लग गई । बताया जा रहा है 10 हजार लीटर पेट्रोल लेकर टैंकर हरिद्वार से धारचूला जा रहा था । जिले के थाना बलुवाकोट पुलिस , अग्निशमन धारचुला और एसएसबी की संयुक्त टीम ने पाया टैंकर पर लगी आग पर समय रहते काबू पा लिया । बताया जा रहा है टैंकर में 10 हजार लीटर पैट्रोल भरा था । 17 फरवरी 2025 को थाना बलुवाकोट को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नई बस्ती के पास एक पेट्रोल से भरे टैंकर में आग लग गई है । सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में थाना बलुवाकोट पुलिस , फायर यूनिट धारचूला और एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा कैरोसीन से भरे टैंकर पर लगी आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया और किसी भी प्रकार की जान - माल की हानि होने से बचा लिया गया । बताया जा रहा है , टैंकर में 10 हजार लीटर पैट्रोल था , जो कि हरिद्वार से धारचूला ले जाया जा रहा था ।