• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Thursday, 20-August-2026

Home आस्था / आध्यात्म

जानिए , कहां शुरू हुई थी भगवान शिव की लिंग रूप में पूजा - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-02-18 14:22:47
Share Share Share

जानिए , कहां शुरू हुई थी भगवान शिव की लिंग रूप में पूजा


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

अल्मोड़ा ( Almora ) - देवभूमि उत्तराखंड के कण - कण में शंकर का वास है । लेकिन कुछ चुनिंदा स्थान ऐसे हैं जिन्हें विशेष माना गया है । भारत सहित तमाम अन्य देशों में भगवान शिव की लिंग रूप में पूजा होता है , लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्वप्रथम भगवान शिव की लिंग रूप में पूजा कहां से शुरू हुई । कहा जाता है भगवान शिव की लिंग रूप में पूजा सर्वप्रथम जागेश्वर से हुई । अल्मोड़ा जिले के प्रसिद्ध जागेश्वर मंदिर के पुजारी बताते हैं कि स्कंद पुराण , शिव पुराण और अन्य पुराणों में इस मंदिर का वर्णन है । लिंग पुराण में भी इस मंदिर की नक्काशी , शिलालेख और वास्तुकला का जिक्र है । मान्यता है कि सबसे पहले भगवान शिव की लिंग रूप में पूजा जागेश्वर धाम में हुई थी । यही वजह है कि जागेश्वर धाम को ज्योर्तिलिंग भी कहा जाता है । इसके बाद ही भगवान शिव की लिंग रूप में पूजा शुरू हुई थी । यहां पर भक्त रुद्राभिषेक के साथ पितृ इत्यादि की पूजा पाठ भी करा सकते हैं ।

पौराणिक और ऐतिहासिक है अल्मोड़ा का जागेश्वर मंदिर -

अल्मोड़ा को देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी के रूप में भी जाना जाता है । धार्मिक लिहाज से महत्वपूर्ण अल्मोड़ा जिले में कई पौराणिक और एतिहासिक मंदिर हैं । इसमें पौराणिक जागेश्वर धाम विश्व में प्रसिद्ध मंदिरों में शामिल है । मंदिरों के समूह और ज्योतिर्लिंगों के लिए जागेश्वर का नाम इतिहास में दर्ज है । जागेश्वर धाम भगवान शिव के मंदिर ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है । यह मंदिर लगभग 2500 वर्ष पुराना बताया जाता है । शिव पुराण , लिंग पुराण और स्कंद पुराण आदि पौराणिक कथाओं में भी मंदिर का उल्लेख है । मंदिर में शिलालेख , नक्काशी और मूर्तियों का एक खजाना है । जटागंगा नदी की घाटी में स्थित मंदिर में वास्तुकला और इतिहास के लिहाज से भी कई पौराणिक सामग्री हैं ।

यहां मंदिर के अंदर मंदिर -

मान्यता के अनुसार यहां भगवान शिव और सप्तऋषियों ने अपनी तपस्या की शुरुआत की थी । इस जगह से ही शिव लिंग को पूजा जाने लगा था । इस मंदिर की एक खास बात यह भी है कि इसे गौर से देखने पर इसकी बनावट बिल्कुल केदारनाथ मंदिर की तरह नजर आती है । यहां तक कि इस मंदिर के अंदर करीब 124 ऐसे छोटे - छोटे मंदिर बने हुए हैं जो जागेश्वर धाम का परिचय देता है ।

जानिए , क्या कहते हैं यहां के पुजारी -

जागेश्वर धाम के पुजारी का कहना है पौराणिक और यहां एतिहासिक मंदिर समूह हैं । मंदिर का नाम इतिहास में भी दर्ज है । इस मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना गया है । मान्यता है कि यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की मनाेकामनाएं पूरी होती हैं । हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है । यहां के मंदिरों की नक्काशी प्राचीन भारतीय मंदिरों के अनुरूप है । कहा जाता है यहां पूजा अर्चना करने पर श्रद्धलुओं की मनोकामना पूर्ण होती है । इस महाशिवरात्रि आप भी जाइए जागेश्वर धाम और पूजा अर्चना के साथ मन की शांति व तन की स्फूर्ति भी पाएं ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
image
Ad

Other Related posts

    चम्पावत : देवीधुरा में फिर गूंजेगा मैय्या का जयकारा , 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर होगी ऐतिहासिक बग्वाल ,

    आस्था : वीकेंड पर फटकशिला मंदिर में लगी भक्तों की भीड़ , राजनीतिक हस्तियां भी पहुंची शिव महापुराण कथा सुनने ,

    चम्पावत : फटकशिला में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्री शिव महापुराण कथा ,

    चम्पावत : दुबचौड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब ! चौड़ाख्याली गांव से हनुमान मंदिर तक ढोल-दमाऊं की गूंज के बीच निकला भव्य डोला ,

    बड़ी खबर : अचानक मां पूर्णागिरि धाम पहुंचे राजपाल यादव , खबर फैलते ही उमड़ पड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ,

    CM धामी ने दिखाई हरी झंडी , कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू... सीमांत उत्तराखंड में उमड़ा जनसैलाब ,

    चम्पावत : दूबड़ कमलेख में आज से 2 जुलाई तक गूंजेगी श्रीमद भागवत कथा ,

    वीडियो : चम्पावत के दूरस्थ नौलियागाँव में गूंज रही गौ महिमा , कथा श्रवण को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ,

    चम्पावत : 25 लाख श्रद्धालुओं की आस्था का महाकुंभ संपन्न , भव्य मेले के समापन पर गूंजा विकास का संकल्प ,

    चम्पावत में गूंजा हरि नाम , सिल्योडीगूंठ की श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं का सैलाब ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in