• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Thursday, 20-August-2026

Home आस्था / आध्यात्म

रीठा साहिब जोड़ मेले में तीर्थ यात्रियों का तांता - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-05-21 21:13:50
Share Share Share

रीठा साहिब जोड़ मेले में तीर्थ यात्रियों का तांता


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

रीठासाहिब जोड़ मेले में तीर्थ हजारों का तांता
●

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया मेले का शुभारंभ


--------------------------------
रिपोर्ट - uttarakhandhindisamachar.com

कुमाऊं - के पाटी विकासखंड अंतर्गत मीठे रीठे के चमत्कार के लिए प्रसिद्ध गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब में तीन दिनी सलाना जोड़ मिला शुरू हो गया है । जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय ने " जो बोले सो निहाल सतश्री अकाल " के उद्घोष के साथ मेले का शुभारंभ करते हुए पुलिस अधीक्षक के साथ देश-विदेश से आए तीर्थ यात्रियों का उत्तराखंड शासन एवं जिला प्रशासन की ओर से स्वागत किया । जिलाधिकारी ने कहा कि यह वह
स्थान है जहां गुरु महाराज के चरण पढ़ने से यह पवित्र धाम बन गया और गुरु के आध्यात्मिक शक्ति के चमत्कार से यहां कड़वे रीठे में मिठास आ गई । इस स्थान के बारे में दुनिया के लोग जानते हैं लेकिन वह अपनी आंखों से इस चमत्कार को देखना चाहते हैं । जिसे देखते हुए जिला प्रशासन दिल्ली आदि स्थान से हेली सेवा संचालित करने पर विचार कर रहा है । इस स्थान की अब मैदानी क्षेत्र से दूरी कम होने के कारण निकट भविष्य में यहां तीर्थ यात्रियों के गुरु घर में बड़ी तादाद में आने की संभावनाओं को देखते हुए रीठा साहिब का मास्टर प्लान तैयार कर इसे दुनिया के मानचित्र में लाने का प्रयास किया जा रहा है । उन्होंने कहा जिला प्रशासन तीर्थ यात्रियों को अपने घर का मेहमान मानकर उनको हर प्रकार की सुविधा व सुरक्षा देने का प्रयास कर रहा है । राज्य सरकार के दिशा निर्देशन में आने वाले समय में वह दिन दूर नहीं जब यह पवित्र स्थल दुनिया के धार्मिक एवं पर्यटन मानचित्र में उभर कर आएगा । इस अवसर पर दिल्ली से आए कार सेवा प्रमुख बाबा सुरेंद्र सिंह , गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह , नानकमत्ता के प्रबंधक बाबा रविंद्र सिंह , अजीत पाल सिंह , मुख्य ग्रंथि हीरा सिंह ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक का भावपूर्ण स्वागत करते हुए कहा उन्हें इस बात की काफी खुशी है कि जब जिला प्रशासन मेहमान की तरह यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों का स्वागत एवं सुरक्षा की बात पहले ही कर चुका है । इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिला प्रशासन मेले के प्रति कितना सजग है । इस अवसर पर गुरु घर में सभी ने मत्था टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया । जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिले के लोगों की भलाई के लिए मन्नते मांगी । बाबा सुरेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को सरोफा भेंट कर सम्मानित किया । बाद में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मेला परिसर का भ्रमण कर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया । उन्होंने नदी के पार कलोता में अस्थाई पार्किंग स्थल के निर्माण करने को कहा कि तीर्थ स्थल में आने वाले तीर्थ यात्रियों कोई असुविधा न हो । पुलिस अधीक्षक ने मेले में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कहा कि पूरे मेला क्षेत्र को पुलिस ने अपने सुरक्षा कवच में लिया है । जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कार सेवा के वयोवृद्ध प्रमुख बाबा बच्चन सिंह का भी आशीर्वाद लिया ।उन्होंने कहा मेले में आने से जिला प्रशासन द्वारा यहां का जो मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है उसमें काफी मदद मिलेगी । इस अवसर पर पाटी के वीडियो सुभाष चंद्र लोहनी , तहसीलदार डीएस कठायत , थानाध्यक्ष पी एस नेगी , पूर्व जिलापंचायत सदस्य भोला बोहरा , भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन रसीला सहित तमाम लोग मौजूद थे । इससे पूर्व जिलाधिकारी ने विभिन्न स्थानों की सिख संगत द्वारा टनकपुर से रीठा साहिब तक चलाये गये लंगरो का भी निरीक्षण किया । तथा वहाँ , पेयजल , स्वच्छता सहित सभी सुविधाओ में कोई कमी नही रहने के निर्देश दिए ।

■फोटो 1 - रीठा साहिब में मेले का शुभारंभ करते जिलाधिकारी नवनीत पांडे साथ में एसपी अजय गणपति बाबा सुरेंद्र सिंह एवं बाबा श्याम सिंह ।
■फ़ोटो 2 - गुरु घर में जिलाधिकारी व एसपी को सरोफा भैंट करते बाबा सुरेश ।


Ad

Other Related posts

    चम्पावत : देवीधुरा में फिर गूंजेगा मैय्या का जयकारा , 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर होगी ऐतिहासिक बग्वाल ,

    आस्था : वीकेंड पर फटकशिला मंदिर में लगी भक्तों की भीड़ , राजनीतिक हस्तियां भी पहुंची शिव महापुराण कथा सुनने ,

    चम्पावत : फटकशिला में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्री शिव महापुराण कथा ,

    चम्पावत : दुबचौड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब ! चौड़ाख्याली गांव से हनुमान मंदिर तक ढोल-दमाऊं की गूंज के बीच निकला भव्य डोला ,

    बड़ी खबर : अचानक मां पूर्णागिरि धाम पहुंचे राजपाल यादव , खबर फैलते ही उमड़ पड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ,

    CM धामी ने दिखाई हरी झंडी , कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू... सीमांत उत्तराखंड में उमड़ा जनसैलाब ,

    चम्पावत : दूबड़ कमलेख में आज से 2 जुलाई तक गूंजेगी श्रीमद भागवत कथा ,

    वीडियो : चम्पावत के दूरस्थ नौलियागाँव में गूंज रही गौ महिमा , कथा श्रवण को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ,

    चम्पावत : 25 लाख श्रद्धालुओं की आस्था का महाकुंभ संपन्न , भव्य मेले के समापन पर गूंजा विकास का संकल्प ,

    चम्पावत में गूंजा हरि नाम , सिल्योडीगूंठ की श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं का सैलाब ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in