गुड न्यूज : जानिए , अग्निवीर भर्ती पर क्या हुआ बड़ा बदलाव
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - सेना ने अग्निवीर भर्ती 2025 - 26 के लिए तैयारी शुरू कर दी है । इस बार सेना ने अग्निवीर भर्ती में बड़ा बदलाव किया है । सेना भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि , आवेदकों को पहले तक एक आवेदन पर केवल एक पद के लिए अनुमति थी । लेकिन अब सेना ने इस पर बड़ा बदलाव किया है । अब इस बार भर्ती की तैयारी कर रहे युवा अग्निवीर जनरल ड्यूटी ( GD ) , तकनीशियन , ट्रेड मैन और क्लर्क जैसे किसी भी दो पद के लिए एक साथ आवेदन कर सकते हैं । हालांकि प्रत्येक पद के लिए अलग - अलग लिखित परीक्षा होंगी , लेकिन शारीरिक दक्षता परीक्षा सिर्फ एक बार देनी होगी । अगर कोई अभ्यर्थी एक लिखित परीक्षा में असफल हो जाता है और दूसरी में सफल होता है तो उसे अग्निवीर भर्ती में शामिल होने का मौका मिलेगा । अधिक जानकारी के लिए सेना ने भर्ती कार्यालय का हेल्पलाइन नम्बर 05964-297850 जारी किया है ।