बड़ी खबर : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बिगड़ी तबियत , आईसीयू में शिफ्ट
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत की अचानक तबियत बिगड़ी है । तबियत बिगड़ने पर उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया है । बताया जा रहा है विशेषज्ञ टीम उनकी निगरानी में जुटी हुई है । मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है , जिसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया है । लगातार विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निकरानी कर रही है । खबर मिलते ही प्रदेश भर के कांग्रेसी नेताओं सहित तमाम सामाजिक संगठनों के लोगों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है ।