दुःखद : दो युवकों की मौत , परिजनों में मचा कोहराम
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले से बेहद दुःखद खबर आ रही है । यहां दो अलग - अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई । जिसके बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो - रोकर बुरा हाल है ।हादसा 1 : बोल्डर के नीचे दबा जेसीबी चालक -
बुधवार सुबह करीब 9 बजे विकासखंड डीडीहाट के भागीचौरा - पश्मा तल्लाबगड़ निर्माणाधीन सड़क में काम कर रहे चमोली जिले के नारंगी घाट निवासी 20 वर्षीय पोकलैंड चालक कमलेश पुत्र हीरामणि रतूड़ी के ऊपर अचानक मलवा और बोल्डर गिर गए । इस दौरान चालक मलवे में पत्थरों में दब गया । जिसके बाद पुलिस को सूचित किया । पुलिस और एसडीआरएफ ने ग्रामीणों की मदद से बोल्डर काटकर हटाया तो उसके नीचे कमलेश मृत अवस्था में मिला ।हादसा 2 : घर लौट रहे युवक की पत्थरों की चपेट में आने से हो गई मौत -
धारचूला के रांथी निवासी 28 वर्षीय दीपक सिंह पुत्र दान सिंह मंगलवार की शाम बाजार से घर की ओर जा रहा था । इसी बीच पहाड़ी से बोल्डर गिरने लगे और दीपक उन बोल्डरों की चपेट में आ गया । बताया जा रहा है दीपक बोल्डरों के साथ गहरी खाई में गिर गया । जिसके बाद दीपक को 40 मीटर गहरी खाई से निकालकर धारचूला अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया ।