वीडियो : बीड़ी भी मांग कर पीते हैं पूर्व विधायक
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - उत्तराखण्ड में पूर्व विधायकों की पेंशन वृद्धि को विधानसभा की मंजूरी मिलने के बाद अब पूर्व विधायकों की पेंशन 40,000 से बढ़कर 60,000 हो गई है । जिस पर डीडीहाट से भाजपा विधायक बिशन सिंह चुफाल का अटपटा बयान सामने आया है , जिसे सुनकर हर कोई हंस रहा है । भाजपा के वरिष्ठ विधायक बिशन सिंह चुफाल ने पूर्व विधायकों की दुर्दशा को बताते हुए कहा कि , पूर्व विधायक कभी - कभी बीड़ी भी मांग कर पीते हैं । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि पूर्व विधायकों के कई खर्चों के कारण कई बार आर्थिक तंगी इतनी हो जाती है कि वह बीड़ी भी दूसरों से मांग कर पीते हैं और जनप्रतिनिधि होने के नाते पेंशन में वृद्धि उनका हक है । लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि , एक ओर उत्तराखंड सरकार नशा मुक्त उत्तराखंड की बात कहती है और दूसरी ओर सरकार के विधायक बीड़ी का उदाहरण देते हैं ।वीडियो देखने के लिए नीचे दिया गया लिंक टच करें -
https://www.facebook.com/share/v/15eR2QduaP/