अजब - गजब : खेतों को चट कर रहे हैं बंदर लेकिन पिजरा लगा दिया सड़क पर
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले से एक अजब - गजब खबर सामने आ रही है । यहां वन विभाग की लापरवाही सामने आ रही है । जिले के नेपाल सीमा से लगे झूलाघाट में बंदर खेतों को चट कर रहे हैं लेकिन वह विभाग सड़क पर पिंजरा लगा रहा है । हम आपको बता दें नेपाल सीमा से लगे दर्जनभर गावों में बंदरों का आतंक चल रहा है । यहां बंदर किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं । यहां बंदर खेतों में सफल बर्बाद कर रहे हैं लेकिन वह विभाग सड़क पर पिंजरा लगा रहा है । लोगों का कहना है वन विभाग की ऐसी लापरवाही में कैसे बंदर पकड़े जाएंगे , ये समझ से परे है ।सड़क पर लगाया गया पिंजरा दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत -
पिंजरा खेतों में लगाने के बजाय सड़क पर लगा दिया गया है , जिससे संकरी सड़क में दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है । अब लोगों का कहना है , किसानों की फिक्र करो और पिंजरा खेतों में लगाओ ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: