यहां प्लांट में लगी भीषण आग
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चमोली ( Chamoli ) - जिले के तपोवन स्थित ढाक पुल के पास स्थित बिटविन प्लांट 123 RCC में अचानक आग लग गई । आग की सूचना फायर स्टेशन ज्योतिर्मठ को मिली । सूचना के बाद फायर सर्विस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाने का कार्य शुरू किया । यहां आग बिटविन प्लांट के बिटविन चैम्बर में लगी हुई थी , जो कि तेजी से फैल रही थी । स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए MFE से पंपिंग कर होजरील और होज पाइप की सहायता से आग को घेर कर फोम का उपयोग करके आग को पूरी तरह से बुझाया । फायर सर्विस की तत्परता और सूझबूझ से आग को फैलने से रोका गया और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया । अग्नि दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: