• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

आत्महत्या : यहां , ग्राम विकास अधिकारी ने की आत्महत्या - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-02-25 20:18:15
Share Share Share

आत्महत्या : यहां , ग्राम विकास अधिकारी ने की आत्महत्या


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) - जिले से एक आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है । यहां 27 वर्षीय ग्राम विकास अधिकारी ने फांसी के फंदे पर झूलकर जीवन लीला समाप्त कर ली । मिली जानकारी के मुताबिक , मोरी विकासखंड में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात निशु कुमार ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी । जानकारी के अनुसार , ग्राम विकास अधिकारी ने पहले भी तीन - चार बार आत्महत्या का प्रयास किया था । मूल रूप से हरिद्वार जिले के मंगलौर अंतर्गत कुमराड़ा गांव निवासी निशु कुमार वर्तमान में मोरी ब्लॉक में तैनात थे । प्राप्त जानकारी के अनुसार , उनका शव उनके किराए के आवास में पाया गया । आत्महत्या के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है , लेकिन बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे । स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है । मोरी चौकी प्रभारी रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही । घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है । सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो - रोकर बुरा हाल है । पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए उनके परिवार और सहयोगियों से पूछताछ कर रही है । ग्राम विकास अधिकारी द्वारा पहले भी आत्महत्या का प्रयास करने की बात सामने आने के बाद मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की बात सामने आ रही है ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in