बड़ी खबर : चरस तस्करों के साथ अब चरस तैयार करने वाला भी गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) - ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत उत्तराखंड के कई स्थानों में पुलिस बेहतरीन कार्य कर रही है । अब उत्तराखंड में चरस तस्करी के मामले पहले की अपेक्षा अधिक पकड़ में आ रहे हैं । पुलिस का सीधा उद्देश्य है कि , देवभूमि को ड्रग फ्री बनाना है । अब पुलिस के हाथ बड़ी - बड़ी सफलताएं लगने लगी हैं । एक ताजा मामले में एक बार फिर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है । उत्तरकाशी पुलिस ने पुरोला क्षेत्र में नशे के कारोबार में संलिप्त दीपक सिंह राणा को गिरफ्तार किया है । बताते चलें कि नवंबर 2024 में पुलिस ने शांति , मोनू व सावेज नामक तीन तस्करों को 2 किलो से अधिक चरस के साथ पकड़ा था । जिनसे पूछताछ में दीपक का नाम भी सामने आया था । पुलिस ने NDPS Act की धारा 27(ए) व 29 के तहत डिजिटल व अन्य साक्ष्यों के आधार पर छानबीन कर दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस के मुताबिक दीपक वही व्यक्ति है जो खुद चरस तैयार करता था और तस्करों को बेचने का काम करता था । इससे साफ स्पष्ट होता है कि , अब उत्तरकाशी पुलिस नशे की जड़ पर प्रहार करने लगी है और नशे के सौदागरों के साथ - साथ नशा तैयार करने वालों को भी सलाखों के पीछे भेजने का कार्य बखूबी कर रही है । उत्तरकाशी पुलिस का नशे के सौदागरों के लिए साफ संदेश है कि , तस्करी छोड़ दो या फिर जेल जाने की तैयारी कर लो ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: