हर - हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे शिवालय
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - देवभूमि के कण - कण में शंकर का निवास है । महाशिवरात्रि के अवसर पर उत्तराखंड के हजारों शिवालय हर - हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे । गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक हर - हर महादेव और ओम नमः शिवाय के जयकारों ने वातावरण भक्तिमय बना दिया । लोग सुबह तड़के से ही शिवालय पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया । शिवालयों और लोगों के घरों को धूप - अगरबत्ती ने सुगंध से भर दिया । हर कोई महाशिवरात्रि को उल्लास के साथ मना रहा था ।वनखंडी महादेव में पहुंचे मुख्यमंत्री -
धारचूला में शिव महोत्सव शुरू -
दूरस्थ धारचूला में महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ दो दिवसीय शिव महोत्सव की शुरुआत हुई । यहां स्कूली बच्चे व अन्य कलाकार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे हैं । पिथौरागढ़ जिले के कपिलेश्वर मंदिर में भी भक्तों का तांता लगा । डीडीहाट के सिराकोट मंदिर में भी हर - हर महादेव के जयकारे दिन भर गूंजते रहे । चम्पावत के पडासोंसेरा में भी रंगारंग कार्यक्रम -
लोहाघाट में शिव पार्वती की निकली झांकी -
कुमाऊं के लोहाघाट नगर में शिव - पार्वती की शानदार झांकी निकाली गई । इस झांकी में भीमराम एंड पार्टी के छलिया दल ने शानदार प्रस्तुति दी । नगर के आसपास मानेश्वर , रिषेश्वर , चौमेल के कुमालेश्वर में भी शिव भक्तों का हुजूम उमड़ा ।पाटी के गोलनासेरी में भक्तों का तांता -
विकासखंड के गोलना सेरी , पटनगांव के बालेश्वर महादेव मंदिर भी ओम नमः शिवाय के जयकारों से गूंज उठा । मंदिर के पुजारी आनंद बल्लभ भट्ट ने बताया , सुबह करीब 6 बजे से भक्तों का पहुंचना शुरू हो चुका था । यहां युवा संगठन ने मंदिर की भव्य सजावट के साथ ही क्रॉस कंट्री का आयोजन करवाया था । विधायक खुशाल सिंह अधिकारी द्वारा प्रसाद के रूप में खीर की व्यवस्था करवाई गई थी । साउंड व्यवस्था का सहयोग पूरन भट्ट द्वारा किया गया था ।देवाल मंदिर में भी भक्तों का तांता -
अल्मोड़ा में शिव होली का आयोजन -
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर परंपरानुसार बुधवार को चित्रेश्वर - शिवालय में विशेष होली बैठक का आयोजन किया गया । क्षेत्र के जाने माने रंगकर्मी ललित त्रिपाठी के शिव स्तुति , जय जय शिवशंकर योगी , नाथ दिगंबर... से कार्यक्रम का आगाज हुआ । इसके बाद जटन विराजत गंग , भोले नाथ दिगंबर और शिव सुमिरन जिन जाना , सोई तन ब्रह्म समाना आदि के गायन - वादन से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया । देर शाम तक विविध रागों में होली गायन - वादन चलता रहा । आयोजन में कैलाश चंद्र पांडेय , हरीश चन्द्र पांडेय , हरनाथ पांडेय , लीलांबर पांडेय , ललित प्रसाद पांडेय , उमेश पांडेय , कमल सिंह , महेश पांडेय , विन्देश्वरी पांडेय , विनोद पाण्डेय , लोकेश पांडेय आदि मौजूद रहे ।पिथौरागढ़ के इन मंदिरों में महाशिवरात्रि की धूम -
बिनसर महादेव सहित रानीखेत के अन्य मंदिरों में भक्तों का तांता -
जागेश्वर धाम में लगी लम्बी लाइन -
अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी । मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा हुआ था , जो भगवान जागेश्वर का आशीर्वाद पाने के लिए जलाभिषेक करने आए हुए थे । इस पवित्र अनुष्ठान में शामिल होने के लिए दूर - दूर से श्रद्धालुओं की संख्या लगातार हर साल बढ़ती जा रही है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: