• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home कृषि , बागवानी और पशुपालन

अंतिम सांस ले रही फसल के लिए , वेंटिलेटर बन गई ये बारिश - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-02-28 19:31:26
Share Share Share

अंतिम सांस ले रही फसल के लिए , वेंटिलेटर बन गई ये बारिश


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत ( Champawat ) - जिले में हुई बारिश खेतीबाड़ी एवं वातावरण में अमृत घोल गई है । इस बार भी मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हुई है । इस वर्ष मौसम के दगा देने से जल स्रोतों का जलस्तर कम हो गया था । आलू बुवाई के बाद भी अंकुरित नहीं हो रहे थे । सब्जी उत्पादन करने वाले किसान माथा पकड़ कर आसमान की ओर टक - टकी निगाह लगाए हुए थे । मसूर गेहूं आदि रवी की फसल तो काफी बर्बाद हो गई है , ऐसे सामाजिक परिवेश में यह वर्षा लोगों के भविष्य की न केवल आश जगा गई है , बल्कि मौसम की तासीर बदलने से उसमें काफी रंगत भी आ गई है । यह वर्षा बारूद का ढेर बन रहे जंगलों के लिए भी काफी वरदान साबित हुई है ।

अंतिम सांस ले रही फसल के लिए ऑक्सीजन बन गई ये बारिश -

जिला कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी हिमांशु जोशी के अनुसार यह वर्षा ऐसे समय में हुई है जब रवी की फसल अंतिम सांस ले रही थी । खेतों की नमी लगभग समाप्त हो रही थी , मौसम शुष्क होने से बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा था । इस वर्षा से खेती को नया जीवन मिला है ।

सब्जी उत्पादन के लिए अमृत है ये बारिश -

एडीओ उद्यान आशीष खर्कवाल के अनुसार उद्यान एवं सब्जी उत्पादन के लिए यह वर्षा अमृत के समान हुई है । इस बारिश से , लगाए गए फलदार पौधों के लिए पर्याप्त नमी मिल गई है । ये बारिश आलू की खेती के लिए भी काफी लाभदायक सिद्ध हुई है । बेमौसमी सब्जियों के उत्पादन के लिए यह वर्षा रामबाण साबित हुई है । इससे फलों का भी उत्पादन बढ़ेगा ।

बढ़ेगा चारा तो बढ़ेगा दूध -

पशु विशेषज्ञ एवं राजकीय पशु चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी डॉ जेपी यादव के अनुसार वर्षा से जौ , बरशीम का उत्पादन बढ़ेगा , चारा घास का उत्पादन बढ़ेगा जिससे दूध बढ़ेगा , पशुओं का मौसमी बीमारियों से बचाव होगा । यह बर्षा हर दृष्टि से लाभदायक है ।

जलश्रोत होंगे रीचार्ज -

जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट के मुताबिक सूखते जा रहे जल श्रोत इस वर्षा से रीचार्ज होंगे और पेयजल संकट से निजात मिलेगी । दिनभर लगातार हुई इस बारिश से जल स्रोतों को संजीवनी मिली है । खेती के लिए पर्याप्त पानी मिलने के कारण पेयजल पर इसका दबाव कम हुआ है । इस वर्ष बर्षा न होने से शीतकाल में ही जल संकट पैदा हो गया था , लेकिन ये बारिश बेहद कारगर सिद्ध हुई है ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    चम्पावत : देशभर में बना मिसाल , लेकिन अपने ही जिले में बेबस ! आखिर क्यों मदद को तरस रहा चम्पावत का यह किसान ? ,

    चम्पावत : हरा सोना बनेगी कीवी ! देवीधुरा के किसानों को सिखाए गए मालामाल होने के गुर ,

    चम्पावत : भीषण ओलावृष्टि से किसानों और बागवानों को लाखों का नुकसान ,

    पहाड़ों में बारिश से ठंडक , लेकिन ओलावृष्टि ने किसानों पर बरपाया कहर ,

    चम्पावत में खेती को टेक्नोलॉजी का तड़का , सेतु आयोग की पहल से किसानों में नई उम्मीद ,

    चम्पावत : रीठा साहिब में किसानों ने सीखे मीठी कमाई के गुर ,

    चम्पावत में किसानों के साथ सौतेला व्यवहार ? एक ही विकासखंड में दो अलग - अलग मानसून का खेल ,

    गुड न्यूज़ : कभी पलायन से टूटा चम्पावत का पाटी , आज कीवी की बदौलत लौट रही जिंदगी ,

    बदलाव की दस्तक : किसान आंदोलन के नायक नरेंद्र उत्तराखंडी की माताजी मन्ती देवी बनीं अध्यक्ष , भगवती देवी उपाध्यक्ष ,

    चम्पावत : हरा सोना लिखेगा मॉडल जिले की अर्थव्यवस्था की नई इबारत ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in