आवासीय मकान की छत में गिरा पत्थर , हुआ छेद
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
रिपोर्ट - बालकराम नौटियाल
उत्तरकाशी ( Uttarkashi ) - जिले में हुई भारी बारिश से अब नुकसान की खबरें भी आने लगी हैं । जिले के चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में शुक्रवार को पहाड़ी से पत्थर सीधे एक मकान की छत में आ गिरा । बताया जा रहा है दिचली क्षेत्र के जोगथ तल्ला संक्राल में एक पेड़ टूटा , जिसकी वजह से पहाड़ी से पत्थर लुढ़कने शुरू हुए । ये पत्थर सीधे शंभू सिंह कैन्तुरा के घर की छत में गिरे हैं । पहाड़ी से गिरे पत्थर की वजह से छत में छेद हो गया । बताया जा रहा है जब पेड़ गिरा तब लोग घर से बाहर निकल चुके थे , और लोगों के घर से बाहर निकलते ही छत पर पत्थर गिर गया और छत में छेद हो गया । गनीमत रही कि पत्थर गिरते समय लोग घर से बाहर निकल चुके थे और किसी को चोट नहीं आई ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: