• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

जानिए , चमोली एवलांच से जुड़ी बड़ी खबर - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-03-01 13:28:23
Share Share Share

जानिए , चमोली एवलांच से जुड़ी बड़ी खबर


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चमोली ( Chamoli ) - में ग्लेशियर फिसलकर 55 लोग दब चुके थे । अब ग्राउंड जीरो से मिल रही जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रातः करीब 10ः30 बजे ज्योर्तिमठ पहुंचे हैं । सीएम ने रेस्क्यू अभियान का जायजा लिया और एवलांच की चपेट में आए घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना । इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी से रेस्क्यू अभियान की जानकारी लीन। प्रात 11 बजे मुख्यमंत्री ने घटना स्थल का हवाई निरीक्षण किया । मुख्यमंत्री ने कहा कि 55 में से 47 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है । बाकी 8 लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चल रहा है । जो लोग रेस्क्यू किए गए हैं उनको जोशीमठ लाया जा रहा है । सभी का उपचार किया जा रहा है । मुख्यमंत्री ने घायलों को हर संभव सहायता देने की बात कही है । मुख्यमंत्री ने आर्मी हास्पिटल में उपचार के लिए भर्ती मजदूरों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना । उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि खोज बचाव कार्य में आवश्यक संसाधनों की कमी न रहे , जो भी आवश्यकताएं हैं उनको समय से चिन्हित किया जाए । जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने माननीय मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि कल 6 बजे करीब माणा पास के निकट हिमस्खलन हुआ । वहीं पर बीआरओ के 57 मजदूर कंटेनरों में रहते थे जिनमें से 2 मजदूर छुट्टी पर थे । 55 मजदूरों में से आईटीबीपी व सेना ने तेजी से खोजबीन करते हुए अब तक 47 लोगों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया है । केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की ओर से 04 हेलीकॉप्टर भेजे गए हैं । जिनकी मदद से अभी तक 25 मजदूरों को ज्योर्तिमठ लाया गया है । जिनमें से 4 मजदूरों को गंभीर चोटें आयीं हैं । उनका आर्मी अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है । साथ ही उन्होंने बताया कि केन्द्र व राज्य सरकार से पूरी मदद मुहैया की जा रही है । जिलाधिकारी ने आईटीबीपी और आर्मी द्वारा किए गए रेस्क्यू अभियान की प्रशंसा की । कहा कि एनडीआरएफ की 28 सदस्यीय टीम भी घटना स्थल पर पहुंच चुकी है । उन्हें काफी अनुभव है , जिस तरह रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है बाकि मजदूरों को जल्द रेस्क्यू किया जाएगा । इस दौरान पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार , अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश , एसडीएम चन्द्रशेखर वशिष्ठ व एसीएमओ एमएस खाती मौजूद रहे ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
image
image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in