दुष्कर्म : चांदमारी निवासी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - से एक शर्मनाक मामला सामने आ रहा है । यहां पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है । मामला 27 फरवरी 2025 का है , जब कोतवाली डोईवाला पर एक महिला द्वारा पार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्त मेहरबान , निवासी - चाँदमारी डोईवाला , जिला - देहरादून द्वारा विगत 02 वर्षो से वादिनी को बहला - फुसलाकर व शादी का झाँसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाए गये ।पुलिस ने तहरीर के आधार पर थाना डोईवाला पर मु०अ०स० - 50/2025 धारा-376 भादवि बनाम - मेहरबान पंजीकृत किया गया । इस घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियोग मे नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश निर्गत किये गये । निर्गत निर्देशों के क्रम मे प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा कोतवाली डोईवाला पर पुलिस टीम गठित की गई । गठित पुलिस टीम द्वारा स्थानीय सूचना तंत्र को सक्रिय कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु उच्चस्तरीय सुरागरसी - पतारसी करते हुए 27 फरवरी को नामजद अभियुक्त मेहरबान पुत्र शरीफ , निवासी - चाँदमारी , डोईवाला , देहरादून को डोईवाला से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: