• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Thursday, 20-August-2026

Home आस्था / आध्यात्म

जोड़ मेले के दूसरे दिन 1 लाख तीर्थ यात्रियों ने टेका मत्था - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2024-05-22 18:24:33
Share Share Share

जोड़ मेले के दूसरे दिन 1 लाख तीर्थ यात्रियों ने टेका मत्था


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

जोड़ मेले के दूसरे दिन एक लाख तीर्थ यात्रियों ने टेका मत्था
● मेले में श्रद्धा एवं आस्था का उमड़ा है सैलाब
----------------------------------
रिपोर्ट - uttarakhandhindisamachar.com

कुमाऊं - मीठे रीठे के चमत्कार के लिए प्रसिद्ध गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब में चल रहे सालाना जोड मेले के दूसरे दिन देश - विदेश से आए लगभग एक लाख तीर्थ यात्रियों ने मत्था टेका और मन्नतें मांगी । यहां दिल्ली से आए वचन सिंह , बाबा सुरेंद्र सिंह , बाबा हरविंद्र सिंह एवं गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह के दिशा निर्देशन में लगभग पांच सौ से अधिक कार सेवक विभिन्न सेवाओं में जुटे हुए थे औऱ पार्किंग से लेकर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में कंधे से कंधा मिला कर सहयोग कर रहे थे । बाबा श्याम सिंह के अनुसार मेले में उत्तराखंड के विभिन्न अंचलों के अलावा यूपी , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , राजस्थान के अलावा इंग्लैंड , अमेरिका , कनाडा आदि देशों से भी तीर्थ यात्री यहां आए हुए थे । पहली बार अमेरिका से आए गुरुबाचन सिंह का कहना था कि आज मेरा जीवन धन्य हो गया है जो मुझे गुरु घर में हुए चमत्कार को अपनी आंखों से देखने का अवसर मिला । गुरु घर में गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ की लड़ी जारी है । अमृतसर से ज्ञानी तीरथ सिंह के नेतृत्व में हजूरी रागी जत्था , नानकमत्ता साहिब से आए हरपेज सिंह , हजूरी कथा वाचक गुरसेवक सिंह , पंजाब डांडी जत्थे के ज्ञानी कुलवीर सिंह कामल इसी स्थान से डांडी जत्थे के ज्ञानी लखबीर सिंह , कविश्री जत्थे के लखबीर सिंह , पटना साहिब के ज्ञानी रंजीत सिंह , ज्ञानी इकबाल सिंह , नानकमत्ता के प्रधान जोगिंद्र सिंह संधू , सचिव अमरजीत सिंह द्वारा श्री गुरु नानकदेव महाराज जी द्वारा भलाई के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला । एडीएम रिंकू बिष्ट एवं सी ओ वंदना वर्मा के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासनिक अमला जूटा हुआ है । सी ओ वंदना वर्मा के अनुसार मेले में पूर्ण शांति व्यवस्था बनी रही । इस कार्य में गुरुद्वारा के कार सेवकों द्वारा पुलिस एवं प्रशासन को पूरा सहयोग दिया गया । दिनभर यहां तीर्थ यात्रियों की आवाजाही बनी रही । जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे एवं एसपी अजय गणपति बराबर मेले की व्यवस्थाओं पर निगरानी रखे हुए थे ।

■ पुलिस की कमी या गुरु का चमत्कार है -

लोहाघाट से रीठा साहिब तक पुलिस की लाख कोशिशों के बाबजूद हवा की गति से श्रद्धालुओं के दोपहिया वाहन दौड़ रहे हैं । यहाँ हर मोड़ पर खतरा और पग - पग में मौत मंडरा रही है । गलत साइड में चलने के बाबजूद भी कोई जानलेवा दुर्घटना का न होना , इसे कई लोग ट्रैफिक पुलिस की कमी तो कोई इसे गुरु कृपा ही मान रहे है ।


Ad

Other Related posts

    चम्पावत : देवीधुरा में फिर गूंजेगा मैय्या का जयकारा , 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर होगी ऐतिहासिक बग्वाल ,

    आस्था : वीकेंड पर फटकशिला मंदिर में लगी भक्तों की भीड़ , राजनीतिक हस्तियां भी पहुंची शिव महापुराण कथा सुनने ,

    चम्पावत : फटकशिला में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्री शिव महापुराण कथा ,

    चम्पावत : दुबचौड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब ! चौड़ाख्याली गांव से हनुमान मंदिर तक ढोल-दमाऊं की गूंज के बीच निकला भव्य डोला ,

    बड़ी खबर : अचानक मां पूर्णागिरि धाम पहुंचे राजपाल यादव , खबर फैलते ही उमड़ पड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ,

    CM धामी ने दिखाई हरी झंडी , कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू... सीमांत उत्तराखंड में उमड़ा जनसैलाब ,

    चम्पावत : दूबड़ कमलेख में आज से 2 जुलाई तक गूंजेगी श्रीमद भागवत कथा ,

    वीडियो : चम्पावत के दूरस्थ नौलियागाँव में गूंज रही गौ महिमा , कथा श्रवण को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ,

    चम्पावत : 25 लाख श्रद्धालुओं की आस्था का महाकुंभ संपन्न , भव्य मेले के समापन पर गूंजा विकास का संकल्प ,

    चम्पावत में गूंजा हरि नाम , सिल्योडीगूंठ की श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं का सैलाब ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in