शर्मनाक : कुमाऊं में शारीरिक शोषण और अश्लील वीडियो वायरल
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आ रहा है । यहां एक नाबालिक का शारीरिक शोषण और वीडियो वायरल करने का मामला सामने आ रहा है । ये मामला 6 फरवरी का है जब तहसील बेरीनाग के राजस्व क्षेत्र में एक नाबालिग से शारीरिक शोषण कर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के संबंध में अभियुक्त विजय कोहली के विरुद्ध धारा 64 बीएनएस , 66डी आई.टी.एक्ट और 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था । जिसके बाद अभियुक्त फरार चल रहा था । इस मामले की विवेचना राजस्व क्षेत्र से जिला पुलिस को प्राप्त हुई । पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक थाना जौलजीबी संजीव कुमार द्वारा मामले की जांच की जा रही थी । इस मामले में सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई थी । पुलिस टीम ने सुरागरसी पतारसी और सर्विलांस की मदद से अभियुक्त विजय कोहली पुत्र ठाकुर राम , निवासी - बलियापानी , तहसील - गंगोलीहाट , उम्र 21 वर्ष को शक्ति विहार , रूद्रपुर से गिरफ्तार किया । जिसके बाद अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।