तस्करी : 330 ग्राम चरस के साथ तस्कर दबोचा
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चमोली ( Chamoli ) - उत्तराखंड में बढ़ता नशा अब बेहद चिंता का सबब बन चुका है । अब चमोली पुलिस ने 330 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है । एसपी चमोली का नशे के सौदागरों पर कड़क एक्शन लगातार जारी है । 330 ग्राम अवैध चरस के साथ जिले की थराली पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार । मिली जानकारी के मुताबिक तस्कर स्कूटी से चरस तस्करी कर रहा था और पुलिस ने वाहन भी सीज किया है । पुलिस ने 330 ग्राम अवैध चरस के साथ तस्कर मुकुल नेगी को नन्द केसरी पुल तिराहा देवाल से गिरफ्तार किया । अभियुक्त चरस को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया । 26 वर्षीय गिरफ्तार अभियुक्त मुकुल नेगी पुत्र प्रेम सिंह नेगी , ग्राम - तुंगडोडा पो० घंडियालखाल पौड़ी गढ़वाल निवासी है । पुलिस ने अब अभियुक्त के खिलाफ़ मु०अ०सं०- 06/25 धारा 08/20/60 एनडीपीएस के तहत कार्यवाही की है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: