बड़ी ख़बर : प्रेम चंद्र अग्रवाल सहित अन्य नेताओं की कुर्सी खतरे में , मंत्रिमंडल में हो सकते हैं बड़े बदलाव
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल के विवादित बयान के बाद उत्तराखंड के दोनों मंडलों में जोरदार विरोध चल रहा है । प्रदेश के लोग , संगठन और राजनैतिक दल मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल को पद से बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं ।मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल की कुर्सी डोल रही है -
सूत्रों के हवाले से आ रही खबर के मुताबिक जल्दी ही कैबिनेट में फेरबदल हो सकता है । प्रेम चंद्र अग्रवाल के साथ - साथ अन्य दो - तीन मंत्रियों की कुर्सी भी डोल सकती है । इतना ही नहीं सूत्र ये भी बताते हैं कि , विधानसभा अध्यक्ष पद पर भी फेरबदल हो सकता है । लेकिन ये कब तक संभव होगा ये सूचना स्पष्ट नहीं है ।