दर्दनाक : घर में लगी भीषण आग , दादी और पोते की दर्दनाक मौत
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चमोली ( Chamoli ) - जिले से एक दुःखद खबर आ रही है । यहां घर में आग लगने से दादी और पोते की दर्दनाक मौत हो गई । इस घटना के बाद परिवार में मातम छाया है । मिली जानकारी के मुताबिक जिले के थाना थराली के ग्वालदम पाटला तोक में एक घर में अचानक आग लग गई । बताया जा रहा है , घर में उस वक्त एक महिला और बच्चा मौजूद था । दोनों ही आग में झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई । घर में आग लगने की वजह शॉट सर्किट बताया जा रहा है । घटना के बाद गांव में शोक की लहर है । घटना देर रात की बताई जा रही है । थराली तहसील के अंतर्गत करूंड़पानी गांव में एक घर में अचानक भीषण आग की लपटें उठती देखी गई । आसपास के लोगों ने जब घर में आग लगी देखी तो आग बुझाने वहां पहुंचे । लेकिन आग इतनी विकराल रूप ले चुकी थी कि काफी कोशिशों के बाद भी ग्रामीण आग पर काबू नहीं पा सके । इस हादसे में घर के अंदर मौजूद 80 वर्षीय दादी हरमा देवी और 10 वर्षीय पोते अंकित की जलकर मौत हो गई । घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है । घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों का पंचायतनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा । प्रशासन की टीम और विद्युत विभाग के अधिकारियों ने घटना की जांच की । घर में आग लगने की वजह शॉट सर्किट बताया जा रहा है । थानाध्यक्ष थराली पंकज कुमार के मुताबिक ये घटना देर रात 1 बजे की है । पुलिस को रात करीब साढ़े 3 बजे इसकी सूचना मिली । घटना के समय घर में कुल 5 सदस्य थे , जिनमें से तीन की जान बच गई है । बीती देर रात करीब साढ़े 3 बजे पुलिस को सूचना मिली कि मध्य रात्रि 1 बजे के करीब ग्वालदम के पास करूंड़पानी गांव में एक घर में आग लग गई है । जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया । घटना में 80 वर्षीय दादी हरमा देवी और 10 वर्षीय पोता अंकित की मौत हो गई । घटना के वक्त घर में कुल पांच सदस्य थे । मृतका अपने पोते के साथ उस कमरे में सोई थी , जिसमें आग लगने की घटना हुई । आग फैलने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों का दम घुटने लगा तो वो कमरे से बाहर की तरफ भागे , जिससे अन्य तीन सदस्यों की जान बच गई । लेकिन दादी और पोते की मौके पर मौत हो गई ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: