• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

दर्दनाक : कुमाऊं में सड़क हादसा , एक कि मौत - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-03-09 17:42:37
Share Share Share

दर्दनाक : कुमाऊं में सड़क हादसा , एक कि मौत


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है । यहां पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से लगभग तीन किलोमीटर दूर चंडाक - पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया । मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात करीब 11:00 बजे एक कार स्विमिंग पूल के समीप सड़क से 25 मीटर नीचे गिर गई । इस दर्दनाक एक्सीडेंट में एक डॉक्टर की मौत हो गई है । बताया जा रहा है , दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । मृतक डॉक्टर की पहचान 27 वर्षीय लक्ष्मण , निवासी - लख्ती , जौरासी डीडीहाट के रुप में हुई है । बताया जा रहा है , शनिवार रात जिले के दो डॉक्टर और एक व्यक्ति कार से स्विमिंग पूल के पास घूमने के लिए गए थे । इसी दौरान उनकी कार असंतुलित होकर ऊपर सड़क से नीचे सड़क पर गिर गई । इस एक्सीडेंट में सीएचसी धारचूला में तैनात 27 वर्षीय डॉक्टर लक्ष्मण , निवासी - लख्ती , जौरासी डीडीहाट की मौत हो गई है । मिली जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में नगर के सिटी हॉस्पिटल में तैनात 34 वर्षीय डॉक्टर रवि , निवासी - मैसूर ( कर्नाटक ) और 26 वर्षीय दिव्यांशु जोशी , निवासी - धारचूला गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । तीनों घायलों को रात में 108 के जरिए जिला अस्पताल ले जाया गया था । जिसमें से डॉक्टर लक्ष्मण की मौत लगभग 3:30 बजे हो गई थी । बताया जा रहा है , स्विमिंग पूल वाली सड़क पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित है । इस क्षेत्र में पहले नगर पालिका ने यातायात को रोकने के लिए पाइप भी लगाए थे । बताया जा रहा है इससे पूर्व भी यहां पर तीन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in