बड़ी खबर : फर्जी रजिस्ट्री करवाने वाला गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है । यहां वादी महेंद्र सिंह रावत , निवासी - ग्रीन व्यू अपार्टमेंट सहस्त्रधारा रोड , राजपुर , देहरादून द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने सख्त कार्यवाही की है । तहरीर के मुताबिक थाना राजपुर में अभिनय अरुण कुमार सिन्हा नाम के व्यक्ति द्वारा अन्य लोगों के साथ मिलकर वादी के फ्लैट के फर्जी दस्तावेज बनाकर उनके फ्लैट को असद जमाल नाम के व्यक्ति को बेच दिया । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु०अ०सं०- 115/24 , धारा 420/467/468/471/120(b) भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियोग में आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए अभियुक्तो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष राजपुर को निर्देश दिए गए । अभियोग की विवेचना के दौरान विवेचक द्वारा रजिस्ट्री कार्यालय देहरादून , राजस्व विभाग व विभिन्न बैंकों से विवेचना से संबंधित दस्तावेज प्राप्त कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की । इसके साथ ही प्राप्त दस्तावेजो तथा साक्ष्यों के आधार पर सुरागरसी / पतारसी करते हुए अभियोग में वांछित अभियुक्त अभिनय अरुण कुमार सिन्हा पुत्र अरुण कुमार निवासी फ्लैट नंबर 01 , गंगोत्री विहार , कैनाल रोड , देहरादून को गुरुग्राम हरियाणा से गिरफ्तार किया ।जानिए पूछताछ में क्या कहा अभियुक्त ने -
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि , कुछ वर्ष पूर्व उसके द्वारा महेंद्र सिंह को सहस्त्र धारा रोड स्थित फ्लैट 19 लाख रुपए में बेचा था । जिसमें महेंद्र सिंह द्वारा मरम्मत का काम करवाया जा रहा था । इसी दौरान महेंद्र सिंह द्वारा अभियुक्त को उक्त फ्लैट को किसी अन्य को बेचने के संबंध में बताया गया । जिस पर अभियुक्त द्वारा उक्त फ्लैट के फर्जी दस्तावेज बनाकर 24 लाख रुपये में उक्त फ्लैट की फर्जी रजिस्ट्री असद जमाल नाम के व्यक्ति को कर दी गई । अभियुक्त से पूछताछ में धोखाधड़ी में शामिल 02 अन्य लोगो के नाम प्रकाश में आये हैं जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस कर रही है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: