• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home राजनीति

गोविंद सामंत बने भाजपा जिलाध्यक्ष , कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-03-10 18:58:05
Share Share Share

गोविंद सामंत बने भाजपा जिलाध्यक्ष , कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत ( Champawat ) - जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर लोग अपने - अपने कयास लगा रहे थे । भाजपा प्रदेश शीर्ष नेतृत्व ने सोमवार को प्रदेशभर में भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणा करते ही चम्पावत जिले में भी लोगों के कयासों पर ब्रेक लग गया है । अन्य जिलों के साथ ही चम्पावत जिले में भी भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा हो चुकी है । भाजपा ने इस बार युवा और जमीनी स्तर में पकड़ रखने वाले तेज तर्रार नेता गोविंद सामंत को चंपावत जिले का भाजपा जिलाध्यक्ष घोषित किया है । जिले के लोगों का कहना है गोविंद सामंत और उनके समर्थकों के लिए होली का इससे शानदार तोहफा और क्या हो सकता है । बताया जा रहा है , चम्पावत में गोविंद सामंत के भाजपा जिला अध्यक्ष बनने की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह है ।

पार्टी को मजबूत करने का करेंगे काम - सामन्त

नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष सामंत ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि - शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उसका ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे । भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गोविंद सामंत को शुभकामनाएं दी हैं ।

लोहाघाट में जमकर हुई आतिशबाजी -

गोविंद सामंत के जिलाध्यक्ष बनते ही चम्पावत जिले के लोहाघाट नगर स्थित स्टेशन बाजार में भाजपा कार्यकर्ता नाथ सिंह करायत व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया । इसके साथ - साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए खूब पटाखे भी फोड़े ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    राजनीति : लोहाघाट में अभी से गरमाई चुनावी बिसात , चाय के नुक्कड़ पर शुरू हुई सियासी चकल्लस ,

    राजनीति : सतीश पांडेय की बढ़ती सक्रियता के क्या हैं सियासी मायने ? लोहाघाट में शुरू हुआ चुनावी चकल्लस ,

    बड़ी खबर : धारचूला से लोहाघाट , सल्ट-जागेश्वर तक BJP में हलचल ! जानिए , 2027 में किसका कटेगा टिकट , किसकी होगी एंट्री ? ,

    राजनीति : 2027 से पहले चम्पावत में यूकेडी का बड़ा दांव , राजेंद्र पुनेठा को मिली जिले की कमान ,

    बड़ी खबर : लोहाघाट विधानसभा से कांग्रेसी नेता मुन्ना ढेक ने ठोकी दावेदारी , विधायक खुशाल अधिकारी ने कह दी बड़ी बात ,

    राजनीति : चम्पावत में सियासी बिसात बिछनी शुरू ! CM धामी यहीं से लड़ेंगे तो क्या लोहाघाट में चलेगा ब्राह्मण कार्ड ? ये नाम भी चर्चा में ,

    राजनीति : BJP में टिकट कटने की आहट ? रिपोर्ट में नाराजगी का दावा ,

    राजनीति : लोहाघाट में खुशाल अधिकारी , अब चम्पावत पर सस्पेंस ! कांग्रेस का ब्राह्मण चेहरा कौन होगा ? ,

    2027 का सियासी गणित ! चम्पावत में धामी , तो लोहाघाट से ब्राह्मण चेहरा ? इस नाम की चर्चा तेज ,

    राजनीति : चम्पावत में धामी की एंट्री तो लोहाघाट में कौन होगा भाजपा का ब्राह्मण चेहरा ? चुनावी गलियारों में तेज हुई चर्चाएं ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in