• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home क्राइम

हत्या : भाजपा नेता की पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-03-11 00:52:55
Share Share Share

हत्या : भाजपा नेता की पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

मध्यप्रदेश ( M P ) - से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है । यहां विदिशा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम जेतपुरा में एक सनसनीखेज घटना सामने आते ही हड़कंप मच गया । यहां अज्ञात हमलावर ने भाजपा नेता और पूर्व सरपंच रामविलास ठाकुर की पत्नी रानी ठाकुर की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी । यह वारदात सोमवार दोपहर 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है ।

खेत से लौटते ही पति की पैरों तले किसक गई जमीन -

रामविलास ठाकुर ने पुलिस को बताया कि जब वो सुबह खेत पर गए थे और दोपहर में घर लौटे तो देखा कि उनकी पत्नी किचन में खून से लथपथ पड़ी हुई थी । उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी । सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( एएसपी ) डॉ प्रशांत चौबे मौके पर पहुंचे । एएसपी चौबे के अनुसार घटना के समय घर में रामविलास की 22 वर्षीय बेटी भी मौजूद थी , जो वारदात से करीब 10 मिनट पहले बाथरूम में नहाने गई थी । इसी दौरान हमलावर ने हमला कर रानी ठाकुर की हत्या कर दी । पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है । मृतका रानी ठाकुर , रामविलास ठाकुर की दूसरी पत्नी थी । करीब सात साल पहले उनकी पहली पत्नी की मौत के बाद उनका विवाह रानी से हुआ था । रामविलास के पहले विवाह से तीन बच्चे भी हैं । दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल है । मौके पर डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। एएसपी डॉ प्रशांत चौबे का कहना है कि जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के पीछे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    हजारीबाग डबल मर्डर : दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी और 3 वर्षीय भाई की हत्या , आरोपी गिरफ्तार ,

    मर्डर : चम्पावत के पाटी ब्लॉक में हुए हत्याकांड में बड़ा फैसला ! दोषी को आजीवन कारावास ,

    क्राइम : नाबालिग के अवैध गर्भपात का खुलासा , 2 गिरफ्तार ,

    सनसनीखेज : नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप , एक गिरफ्तार ,

    पिथौरागढ़ : पत्नी की हत्या , पति ने दुपट्टे से गला घोंटा फिर चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट ,

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला दरिंदा गिरफ्तार ,

    शर्मनाक : नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने वाला भाजयुमो नेता गिरफ्तार ,

    क्राइम : पति ने सिर पर डंडा मारकर पत्नी को मार डाला ,

    जीजा के मर्डर के बाद साला बहन से बोला , इसे कहते हैं असली मर्डर ,

    हत्या : पिता के साथ पी शराब , फिर पिता को ही टपका डाला ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in