गिरफ्तार : चम्पावत व पिथौरागढ़ के दो युवक गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिला पुलिस ने शांति भंग मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है । मिली जानकारी के मुताबिक जिले की थाना मुनस्यारी पुलिस ने शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी , सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत व सीओ धारचूला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा ट्रैफिक रूल तोड़ने व सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने तथा शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के तहत थानाध्यक्ष मुनस्यारी अनिल कुमार आर्या के नेतृत्व में ललित कुमार और प्रमोद खैर द्वारा मदकोट में शिव महोत्सव में शान्ति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में पंकज गहतोड़ी , निवासी - लोहाघाट , जिला - चंपावत और भूपेन्द्र पाण्डे , निवासी - सिल्थाम , पिथौरागढ़ को धारा 173 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया है ।