• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home देश - दुनियां

खूनी खेल : सुहागरात पर खूनी खेल , हत्या के बाद की खुदकुशी - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-03-11 23:27:23
Share Share Share

खूनी खेल : सुहागरात पर खूनी खेल , हत्या के बाद की खुदकुशी


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

उत्तर प्रदेश ( UP ) - के अयोध्या से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है । यहां सुहागरात में दुल्हन की हत्या के बाद दूल्हे ने खुदकुशी कर ली । मामले में पोस्टमार्टम के बाद ये बड़ा खुलासा हुआ है । पोस्टमार्टम में सामने आया है कि दुल्हन को मारकर दूल्हा आधे घंटे तक बैठा रहा । फिर फंदे से लटककर जान दे दी ।

रात 12 बजे दुल्हन को उतारा मौत के घाट -

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सुहागरात के दिन दूल्हे ने रात करीब 12 बजे पहले दुल्हन को मौत के घाट उतारा , फिर लगभग आधे घंटे तक वह कमरे में ही बैठा रहा । कुछ देर बाद ही खुद भी फंदे से लटककर दी जान । यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है । हालांकि घटना की वजह अब भी रहस्यमयी बनी हुई है ।

ये है पूरा मामला -

अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज मुरावन टोला निवासी प्रदीप कुमार और खंडासा थाना क्षेत्र के डीलीसरैया निवासी मंतूराम की पुत्री शिवानी की शादी 7 मार्च को हुई थी । शनिवार को विदा होकर दुल्हन ससुराल पहुंची ।

रात 11 बजे कमरे में दुल्हन के पास चला गया था प्रदीप -

सभी रस्मों - रिवाजों को निभाते हुए रात में लगभग 11 बजे प्रदीप अपने कमरे में दुल्हन के पास चला गया । इस दौरान दोनों सामान्य अवस्था में राजी - खुशी से थे । सुबह दोनों के शव मिलने से परिवार में हड़कंप मच गया । मौके पर पुलिस को घटनास्थल से प्रदीप का मोबाइल फोन मिला था , वहीं दुल्हन के पास कोई फोन नहीं था । मामले की गंभीरता को देखते हुए , सुहागरात को दूल्हा - दुल्हन की मौत की खबर उत्तराखंड हिंदी समाचार ने भी अपने पाठकों तक पहुंचाई थी । हालांकि अभी भी घटना रहस्यमयी बनी हुई है । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है , लेकिन अब तक घटना की मूल वजह तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है । हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने घटना की तस्वीर कुछ साफ जरूर की है ।

रविवार की अपराह्न लगभग तीन बजे दुल्हन का हुआ पोस्टमार्टम -

डॉक्टरों के अनुसार पोस्टमार्टम के समय दुल्हन की मौत लगभग 15 घंटे पहले हुई थी । जबकि 03:30 बजे प्रदीप के शव का पोस्टमार्टम हुआ , इस समय तक लगभग 15 से 16 घंटे पहले उसकी मौत का अनुमान लगाया गया । इस तरह जाहिर है कि दुल्हन की हत्या के बाद प्रदीप लगभग आधे घंटे अपने कमरे में ही था । अनुमान है कि दुल्हन की हत्या के बाद शायद आत्मग्लानि , पश्चाताप , समाज या जेल के भय से उसने आत्महत्या की होगी । हालांकि यह सब सिर्फ अनुमान ही बनकर रह गए हैं । पुलिस या परिजनों के पास भी इसे लेकर कोई तथ्य नहीं हैं ।

अभी तक मौत की ठोस वजह नहीं मिली है - पुलिस

पुलिस के मुताबिक अब तक जांच में घटना की कोई ठोस वजह पता नहीं चली है । लोगों से पूछताछ की जा रही है और सीडीआर भी खंगाला जा रहा है ।

बिस्तर पर पड़ी थी दुल्हन और दूल्हा फंदे से लटका मिला -

उत्तर प्रदेश के अयोध्या के कैंट थाना इलाके के सहादतगंज मुरावन टोला में सुहागरात को ही दूल्हा - दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । दूल्हे का शव बंद कमरे में फंदे से लटका मिला और दुल्हन मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ी मिली । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि दूल्हे ने दुल्हन की हत्या के बाद आत्महत्या की है ।

सुबह दरवाजा नहीं खुला तो हुआ अनहोनी का शक -

शादी के बाद दुल्हन विदा होकर शनिवार को राजी - खुशी घर पहुंची और रात लगभग 11 बजे भोजन के बाद दूल्हा - दुल्हन अपने कमरे में चले गए । सुबह लगभग सात बजे तक कोई बाहर नहीं आया तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया । प्रतिक्रिया न मिलने पर खिड़की तोड़ी गई तो अंदर का नजारा देख सभी दंग रह गए । कमरे में दुल्हन बिस्तर पर पड़ी थी और दूल्हे का शव फंदे से गमछे के सहारे लटक रहा था । आनन - फानन दरवाजा तोड़कर सभी लोग अंदर गए , लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी । पुलिस के मुताबिक कमरा अंदर से बंद था । इसलिए किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश करने का कोई औचित्य नहीं है ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
image
image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बिग ब्रेकिंग : बनभूलपुरा में बढ़ी बेचैनी ! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली , सामने आई अगली तारीख ,

    दर्दनाक सड़क हादसा : मेले से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत ,

    आत्मनिर्भरता के नाम पर लूट-खसोट ,

    शर्मनाक : हल्दौनी में 6 साल की मासूम से दरिंदगी ! बोरे में मिली लाश , 24 घंटे में आरोपी का एनकाउंटर ,

    वीडियो : तिब्बत से अचानक आया पानी , नेपाल में मची तबाही - 10 की मौत , भारत तक पहुंच सकता है सैलाब ,

    कांवड़ यात्रा : कौन है ये लोग ? क्यों और कहाँ से आये हैं ? ,

    गौहत्या : जंगल में कथित गौहत्या का खुलासा , पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ा ,

    हड़कंप : खेत में रोपा लगाते-लगाते खूनी हो गया विवाद ! पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट ,

    ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत ,

    बिग ब्रेकिंग : NEET बवाल ने ली मंत्री की कुर्सी ! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in