• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

गुंडागर्दी : हथियार दिखाकर बदमाशों ने लूट लिए 2 लाख रूपये - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-03-12 07:32:36
Share Share Share

गुंडागर्दी : हथियार दिखाकर बदमाशों ने लूट लिए 2 लाख रूपये


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

देहरादून ( Dehradun ) - के रायपुर क्षेत्र में हथियारबंद तीन बदमाशों ने जनसेवा केंद्र में घुसकर संचालक से 2 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए । जनसेवा केंद्र के संचालक ने जब बदमाशों का पीछा किया और उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी । जिसके कारण वह सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना के बाद चारों तरफ नाकेबंदी की गई है । एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बदमाशों की चुनौती स्वीकार करते हुए कहा कि , बदमाशों की होली जेल में मनेगी । रायपुर स्थित वाणी विहार भगत सिंह कालोनी में पाल जनसेवा केंद्र है , जहां पर मनी ट्रांसफर व अन्य सेवाएं दी जाती हैं । मंगलवार शाम चार बजे जनसेवा केंद्र में कुछ ग्राहक रुपये जमा करवाने के लिए पहुंचे थे । इसी दौरान स्कूटी पर सवार तीन बदमाश आ धमके और केन्द्र संचालक अरुण पाल को तमंचे दिखाकर दो लाख रुपये लूट ले गए । बदमाश जब स्कूटी से फरार हो रहे थे , तो अरुण पाल ने अपनी स्कूटी से उनका पीछा करना शुरू कर दिया । आगे जाकर अरुण पाल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने खुद को घिरता देख उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी और फरार हो गए ।बताया गया कि लूट की घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचे तीन बदमाशों में से दो ने मास्क लगाया हुआ था , जबकि एक बिना मास्क का था । वहीं जिस स्कूटी से वह घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे , पुलिस उसकी जांच कर रही है । स्कूटी का नंबर मिलने से पुलिस आसानी से बदमाशों तक पहुंच सकती है । पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in