• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

गिरफ्तार : रजिस्ट्रार कानूनगो रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-03-12 18:43:17
Share Share Share

गिरफ्तार : रजिस्ट्रार कानूनगो रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

ऊधम सिंह (US Nagar ) - सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने उधम सिंह नगर जिले के तहसील बाजपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह को 3,500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है । आरोपी तहसील में नाम दर्ज करने के एवज में रिश्वत मांग रहा था । शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार की सूचना सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर दी थी । जांच में यह सामने आया कि शिकायतकर्ता का भूमि विवाद न्यायालय में लंबित था और कमिश्नर कुमाऊं द्वारा उसके पक्ष में निर्णय दिया गया था । फैसले के बाद , जब उसने अपना नाम रजिस्टर में दर्ज कराने के लिए तहसील कार्यालय में संपर्क किया , तो रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह ने रिश्वत की मांग की । 11 मार्च 2025 को तहसील बाजपुर में योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई कर मोहन सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया । भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है । इस सराहनीय कार्य के लिए सतर्कता निदेशक डॉ वी० मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है । डॉ मुरूगेशन ने आम जनता से अपील की है कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक रहें और किसी भी प्रकार की रिश्वतखोरी या भ्रष्टाचार की सूचना टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर दें । सतर्कता अधिष्ठान 24×7 जनता की सेवा में तत्पर है ।भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी जीतयह कार्रवाई उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है । ऐसे मामलों में त्वरित और कठोर कार्रवाई प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देती है ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in