दर्दनाक : लोगों को कुचलने वाली कार बरामद
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - के राजपुर रोड पर एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने सड़क किनारे चल रहे चार मजदूरों को रौंदा डाला । इस दर्दनाक एक्सीडेंट में चारों की मौके पर मौत हो गई । मजदूरों को रौंदने के बाद कार चालक रुकने के बजाय वहां कुछ दूरी पर खड़े स्कूटर को टक्कर मारकर भाग गया । स्कूटर पर बैठकर बात कर रहे दो युवक भी घायल हो गए ।लोगों को कुचलने वाली कार बरामद -
देहरादून के राजपुर रोड पर साईं मंदिर के पास बुधवार रात हुए दर्दनाक हादसे में चार लोगों को कुचलने वाली कार पुलिस ने बरामद कर ली है । कार सहस्रधारा रोड पर एक प्लाट में लावारिस मिली है । पुलिस ने कार मालिक की तलाश के लिए दिल्ली और चंडीगढ़ में पुलिस टीम लगा दी है । पुलिस का कहना है , मूल मालिक बिना पंजीकरण में मालिक बदलवाए कार को आगे बेच चुका है । कार को खरीदने वाला भी इसी तरह किसी अन्य को बेच चुका है । अब पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी हुई है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: