तस्करी : पिथौरागढ़ के दो बुलेट सवार 8 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तार
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है । एसओजी व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध हेरोइन के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं । कुल मिलाकर दोनों से 8 लाख से अधिक कीमत की कुल 26.84 ग्राम हेरोइन ( स्मैक ) बरामद हुई है । पुलिस ने हेरोइन ( स्मैक ) की तस्करी में लिप्त बुलेट को भी जब्त किया है । एसओजी व कोतवाली पिथौरागढ़ की टीम ने चैकिंग के दौरान दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से कुल 26.84 ग्राम हेरोईन बरामद हुई हैं । पुलिस टीम द्वारा चौकी एंचोली पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया था । इस दौरान पुलिस को एक बडी सफलता प्राप्त हुई है । घाट की ओर से एक तेज रफ्तार बाईक आते हुए दिखाई दी , जिसमें दो लोग सवार थे । बाइक सवार पुलिस को देखकर अचानक मोड़कर वापस जाने का प्रयास करने लगे । शक होने पर दोनों की तलाशी ली तो , आजम कुरैशी के कब्जे से 14.30 ग्राम हेरोईन व योगेश सिंह लुन्ठी के कब्जे से 12.54 ग्राम हेरोईन बरामद हुई । पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा - 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया । बरामद हेरोईन की कीमत लगभग 805200/- रु आंकी गई है । अभियुक्त की बुलेट बाइक को भी सीज किया गया है । पुलिस द्वारा अभी मामले की जांच जारी है , ताकि इस तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके ।अभियुक्तों का नाम - पता -
22 वर्षीय आजम कुरैशी पुत्र अब्दुल रईस , निवासी - भाटकोट , पिथौरागढ़ , 26 वर्षीय योगेश सिंह लुंठी , पुत्र स्व० नरेन्द्र सिंह लुंठी , निवासी लिन्ठ्यूड़ा , पिथौरागढ़ ।