वीडियो : क्या इसे ही कहते हैं , जले में नमक छिड़कना
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
देहरादून ( Dehradun ) - मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल द्वारा कहे गए शब्दों से पहाड़ियों के सम्मान को ठेस पहुंची थी । जिसके बाद प्रेम चंद्र अग्रवाल बीते लम्बे समय से ट्रोल हो रहे थे , या यूं समझ लीजिए उत्तराखंड के लोग प्रेम चंद्र अग्रवाल के पीछे पड़ गए थे । होली की शुरुआत हुई और लोग कयास लगा रहे थे कि , ढोल की गूंज और होली के स्वरों के साथ ये मामला शांत हो जाएगा लेकिन एक बार फिर इस मुद्दे को हवा मिल गई है । वीडियो का लिंक खबर के अंत में दिया गया है । अबकी बार गढ़रत्न नरेंद्र नेगी ने एक ऐसी होली की रचना की है , जिसने एक बार फिर राख से आग निकालने का काम किया है । नरेंद्र नेगी ने एक ऐसा होली गीत गाया है , जो जले में नमक छिड़कने का काम करता है ।वीडियो देखने के लिए नीचे दिया गया लिंक टच करें -
https://www.facebook.com/share/v/18mRn8Fejz/