धरपकड़ : यहां फिर पकड़ा गया चरस तस्कर
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
चमोली ( Chamoli ) - जिला पुलिस के हाथ एक बार फिर बड़ी सफलता लगी है । यहां पुलिस ने चरस के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है । ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत चमोली पुलिस द्वारा नशा तस्करों को पकड़ने की मुहिम लगातार जारी है । प्रदेश में नशे की प्रवृत्ति के बढ़ते मामलों को देखते हुए एसपी चमोली सर्वेश पंवार ने जिला पुलिस को तस्करों की धरपकड़ के सख्त निर्देश दिए हैं । थानाध्यक्ष संजय नेगी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई , जिसमें एसओजी टीम चमोली भी शामिल थी । पुलिस ने 13 मार्च को होली के अवसर पर सगोला रोड पर संदिग्ध वाहनों की चैकिंग की । इसी दौरान एक स्कूटी संख्या UK 07 FU7 579 को चैक किया गया , जिसमें 19 वर्षीय अभियुक्त लक्ष्मण कुमार पुत्र सुंदरी राम , निवासी - ग्राम गेरी , थाना - नंदानगर घाट , जनपद - चमोली को 518.78 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना नंदानगर घाट पर मामला संख्या 14/2025 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: