• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

दर्दनाक सड़क हादसे में दो की मौत - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-03-15 17:30:28
Share Share Share

दर्दनाक सड़क हादसे में दो की मौत


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

देहरादून ( Dehradun ) -उत्तराखंड में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं । यहां एक बार फिर भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है । मिली जानकारी के मुताबिक विकासनगर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई , जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ दिनों-दिन बढ़ रहा है और आए दिन लोग हादसों में जान गंवा रहे हैं । ये दुर्घटना विकासनगर - चकराता तहसील के बुधेर मोटर मार्ग में हुई है । यहां एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर से अधिक गहरी खाई में जा गिरी । जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई , जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए । शनिवार सुबह चकराता के लेवरा गांव से चार लोग ऑल्टो कार में सवार होकर बुधेर मोटर मार्ग पर बुधेर की तरफ किसी काम से जा रहे थे । इसी बीच अचानक बुधेर मार्ग पर डांडा के समीप कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी । हादसा इतना खतरनाक था कि , कार के परखच्चे उड़ गए । आसपास के लोगों ने कार दुर्घटना की जानकारी पुलिस - प्रशासन को दी । जिसके बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों , प्रशासन और एसडीआरएफ टीम ने घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला । घायलों को एंबुलेंस की मदद से चकराता के सरकारी अस्पताल भेजा । हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि दो लोगों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है । मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया । इस दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय गजेंद्र पुत्र तुलसी , 29 वर्षीय शेरू पुत्र नैणू , ग्राम - लेवरा , तहसील - चकराता घायल हो गए , जबकि 32 वर्षीय प्रकाश पुत्र टोलू , 33 वर्षीय गुड्डू पुत्र नंदिया , ग्राम - लेवरा , तहसील - चकराता की मौके पर मौत हो गई ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
image
image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    चम्पावत : तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर दबोचा ,

    चरस का खतरनाक खेल ! 14 साल के छात्र ने निगला नशा , ICU में पहुंचा ,

    दुःखद : चम्पावत में पति के सामने पत्नी ने तोड़ा दम , पानी की टंकी साफ करते समय महिला की अचानक मौत ,

    बड़ी खबर : उत्तराखंड में पशुपालन पर संकट ! पशुपालकों ने CM धामी से उठाई बड़ी मांगें , बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो पहाड़ों से खत्म हो जाएगा पशुपालन ,

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in