मौत : दो दिन से लापता व्यक्ति का शव बरामद
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले से एक दुःखद ख़बर आ रही है । यहां मछली मारने गए युवक का शव दो दिन बाद बरामद हुआ है । यहां जिले के थाना मुनस्यारी अंतर्गत पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से गोरी नदी से युवक का शव बरामद किया है । हालांकि इस विषय में पुलिस को 15 मार्च को ग्राम प्रधान भगत मेहरा , ग्राम - मवानी दवानी , बन्गापानी द्वारा सूचित किया गया था कि , ग्राम - मवानी दवानी के निवासी 40 वर्षीय पुष्कर गिरी पुत्र स्व० श्री दुर्गा गिरी दिनांक 13 मार्च 2025 की शाम को गोरी नदी में मछली मारने गए थे । लेकिन पुष्कर गिरी घर वापस नहीं लौटे । सूचना मिलने के बाद तत्काल एसओ अनिल आर्य के नेतृत्व में कॉस्टेबल रोशन और होम गार्ड उमेद सिंह की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से नदी में तलाशी शुरू की । काफी देर खोजबीन के बाद टीम को पुष्कर गिरी का शव गोरी नदी में मिला , जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बरामद किया गया । पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकालकर पंचायत नामा भरने की कार्रवाई की गई । इस खबर के बाद अब मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और उनका रो - रोकर बुरा हाल है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: