• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Top Banner Ad
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad

Tuesday, 13-October-2026

Home आस्था / आध्यात्म

मुख्यमंत्री धामी ने किया उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-03-15 20:04:29
Share Share Share

मुख्यमंत्री धामी ने किया उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

चम्पावत ( Champawat ) - प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत जिले के टनकपुर पहुंचकर उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ किया । सीएम धामी ने कहा 93 दिन तक चलने वाले इस मेले में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो इसके पूरे प्रयास किए गए हैं ।
Advertisement

इस विशाल मेले को साल भर चलाने का होगा प्रयास -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा - उनका पूरा प्रयास है कि , मेला सिर्फ 3 महीने नहीं बल्कि पूरे वर्ष भर चले और देश के कोने - कोने से श्रद्धालु यहां आकर माता पूर्णागिरि के दर्शन करें ।

सुरक्ष व्यवस्था पुख्ता रखने की कही बात -

Advertisement
मुख्यमंत्री ने इस दौरान सभी अधिकारियों को मेले में पेयजल , विद्युत , यातायात , चिकित्सा तथा यात्रियों के साथ - साथ व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं । मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से मेले में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली ।

ऐसे बढेगा पर्यटन

Advertisement
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा , हम धार्मिक स्थलों को एक सर्किट में जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं , ताकि मां पूर्णागिरि के दर्शन को आने वाले श्रद्धालु इन धार्मिक स्थलों के भी दर्शन कर सके । सीएम ने कहा , मां पूर्णागिरि के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को गोलज्यू महाराज , गोरक्षनाथ मंदिर , माँ वाराही मन्दिर सहित अन्य मंदिरों तक लाने के प्रयास किए जा रहे हैं ।
Advertisement
मुख्यमंत्री ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा , मां पूर्णागिरि का आशीर्वाद सब पर बना रहे ।

ये लोग रहे मौजूद -

Advertisement
उद्घाटन समारोह में मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी , रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा , जिला पंचायत प्रशासक ज्योति राय , चंपावत भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत , विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार , पालिका अध्यक्ष बिपिन बर्मा , बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी , प्रभारी डीएम जयवर्धन शर्मा , एसपी अजय गणपति , सीडीओ संजय कुमार सिंह , एएमई जिला पंचायत तेज सिंह सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
image
image
image
Ad
Ad

Other Related posts

    पूर्णागिरि मंदिर समिति चुनाव : 3 बार अध्यक्ष रहे किशन तिवारी फिर मैदान में , सामने 3 और दावेदार ,

    बदरीनाथ पहुंचे CM धामी ! मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा , कथा महोत्सव में संतों का किया अभिनंदन ,

    वीडियो : श्रीराम कथा के शुभारंभ के दौरान विधायक ने किया कथा मंच का उद्घाटन ,

    बग्वाल वीडियो : बग्वाल की कहानी , सिर्फ पत्थरों की बारिश तक खत्म नहीं होती...असल कहानी इसके बाद हुई शुरू ,

    बग्वाल : उम्र 96 हुई , पीढ़ियां बदल गईं...लेकिन बग्वाल की आस्था नहीं बदली ! त्रिलोक सिंह बिष्ट बोले - आस्था उम्र नहीं देखती ,

    वीडियो : बग्वाल युद्ध नहीं , सदियों पुरानी परंपरा का जीवंत निर्वहन ,

    आस्था : देवीधुरा में 28 अगस्त को गूंजेगा बग्वाल का रणघोष , 23 अगस्त को मंत्री राम सिंह कैड़ा करेंगे ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ ,

    चम्पावत : देवीधुरा में फिर गूंजेगा मैय्या का जयकारा , 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर होगी ऐतिहासिक बग्वाल ,

    आस्था : वीकेंड पर फटकशिला मंदिर में लगी भक्तों की भीड़ , राजनीतिक हस्तियां भी पहुंची शिव महापुराण कथा सुनने ,

    चम्पावत : फटकशिला में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्री शिव महापुराण कथा ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in