• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home देश - दुनियां

ढोंगी तांत्रिक के चक्कर में बच्चे की आंख खतरे में - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-03-15 20:37:16
Share Share Share

ढोंगी तांत्रिक के चक्कर में बच्चे की आंख खतरे में


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

मध्यप्रदेश ( MP ) - के शिवपुरी जिले से एक अंधविश्वास से जुड़ी भयावह घटना सामने आ रही है । यहां झाड़ - फूंक के नाम पर छह महीने के मासूम बच्चे को आग के ऊपर उल्टा लटका दिया गया । इस अमानवीय कृत्य से बच्चे की आंखें बुरी तरह झुलस गई , जिससे उसकी दृष्टि जाने का खतरा पैदा हो गया है । न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में 13 मार्च को हुई थी ।

बुरी छाया का प्रकोप बताने लगा तांत्रिक -

जानकारी के मुताबिक , बच्चे के माता - पिता उसे तांत्रिक रघुवीर धाकड़ के पास ले गए थे , ताकि वह बच्चे की अस्वस्थता दूर कर सके । तांत्रिक ने बच्चे के माता - पिता को बताया कि उनके बेटे पर किसी छाया का असर है , जिसे दूर करने के लिए झाड़-फूंक करनी होगी ।

ढोंगी ने बच्चे को आग के ऊपर उल्टा लटका दिया -

ढोंगी तांत्रिक ने झाड़ - फूंक की आड़ में मासूम को आग के ऊपर उल्टा लटका दिया । माता - पिता यह सोचकर चुपचाप देखते रहे कि उनका बच्चा ठीक हो जाएगा , लेकिन इस अंधविश्वास ने मासूम की आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा दिया । बच्चे की चीख - पुकार के बावजूद तांत्रिक ने अपनी काली करतूत जारी रखी ।

ऐसे हुआ खुलासा -

घटना तब सामने आई जब माता - पिता अपने बच्चे को लेकर शिवपुरी जिला अस्पताल पहुंचे । डॉक्टरों ने पाया कि बच्चे की आंखें बुरी तरह जल चुकी हैं , और उसकी दृष्टि चले जाने का खतरा है । शिवपुरी जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ गिरीश चतुर्वेदी ने बताया , बच्चे की आंखें गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई हैं । अगले 72 घंटे में स्पष्ट हो पाएगा कि उसकी दृष्टि वापस आ पाएगी या नहीं । फिलहाल बच्चे को आईसीयू में रखा गया है ।

तांत्रिक को ढूंढ रही है पुलिस -

घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव के कोटवार जनवेद परिहार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई । पुलिस ने तांत्रिक रघुवीर धाकड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है । शिवपुरी एसपी अमन सिंह राठौड़ ने कहा , यह मामला बेहद गंभीर है । तांत्रिक को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
ध्यान दें - किसी भी बीमारी का ईलाज सिर्फ अस्पताल में ही संभव है , न कि ढोंगी तांत्रिकों के पास । आज के आधुनिक युग में भी कुछ ढोंगी लोग लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं । इनमें से अधिक तादाद सांप के काटने के बाद झाड़ - फूंक करने वाले ढोंगी लोगों की है , जो लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं । ऐसे लोगों पर सख्त कार्यवाही की बेहद आवश्यकता है ।


Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    बिग ब्रेकिंग : बनभूलपुरा में बढ़ी बेचैनी ! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली , सामने आई अगली तारीख ,

    दर्दनाक सड़क हादसा : मेले से लौट रहे बाइक सवार 3 युवकों की मौत ,

    आत्मनिर्भरता के नाम पर लूट-खसोट ,

    शर्मनाक : हल्दौनी में 6 साल की मासूम से दरिंदगी ! बोरे में मिली लाश , 24 घंटे में आरोपी का एनकाउंटर ,

    वीडियो : तिब्बत से अचानक आया पानी , नेपाल में मची तबाही - 10 की मौत , भारत तक पहुंच सकता है सैलाब ,

    कांवड़ यात्रा : कौन है ये लोग ? क्यों और कहाँ से आये हैं ? ,

    गौहत्या : जंगल में कथित गौहत्या का खुलासा , पुलिस ने मौके से 6 लोगों को पकड़ा ,

    हड़कंप : खेत में रोपा लगाते-लगाते खूनी हो गया विवाद ! पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट ,

    ब्रेकिंग : पूर्व माफिया डॉन अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़ , बेटे की दर्दनाक मौत ,

    बिग ब्रेकिंग : NEET बवाल ने ली मंत्री की कुर्सी ! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मचा सियासी भूचाल ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in