खूनी होली : भाई के सीने में चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट
(Report - uttarakhandhindisamachar.com)
पिथौरागढ़ ( Pithoragarh ) - जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है । रिश्तों के कत्ल का मामला सामने आ रहा है । मिली जानकारी के मुताबिक , बेरीनाग में छलड़ी के दिन बड़े भाई ने चाकू मारकर छोटे भाई की जान ले ली । अब इस हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है । बताया जा रहा है , एक हफ्ते पहले ही होली मनाने गांव आया था हत्यारोपी भाई ।दिल दहलाने वाली घटना से फैल गई सनसनी -
बताया जा रहा है , शनिवार के दिन पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले की सीमा पर बेरीनाग तहसील के नाघर गांव में बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी । इस हत्याकांड से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है । इस हत्या के बाद 8 माह के मासूम बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया है और परिजनों का रो - रोकर बुरा हाल है ।मामूली विवाद में ले ली भाई की जान -
मिली जानकारी के मुताबिक , हत्याकांड का कारण मामूली विवाद बताया जा रहा है । जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग तहसील में बनकोट के पास नाघर गांव निवासी बालम मेहता और नरेंद्र मेहता दोनों भाई शनिवार को घर के बाहर बैठे थे । इसी दौरान नरेंद्र और बालम की किसी बात को लेकर आपस में बहस हो गई । बहस इतनी बढ़ गई कि नौबत हाथापाई तक आ गई । तभी बालम अपने घर से चाकू लेकर आया और अपने छोटे भाई नरेंद्र के सीने पर चाकू घोंप दिया ।गुस्से में चाकू घोंपकर गलती का हुआ एहसास -
चाकू घोंपते ही जब नरेंद्र की चीख सुनकर घर में मौजूद घर के लोगों में हड़कंप मच गया । आनन - फानन में घायल नरेंद्र सिंह पुत्र जवाहर सिंह मेहता को जिला अस्पताल बागेश्वर पहुंचाया । लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । बताया जा रहा है , चाकू घोंपने के बाद हत्यारोपी पूरी तरह टूट चुका था , उसे अपनी गलती का एहसास हो गया था । शायद उसने सोचा नहीं था कि भाई की जान चली जाएगी । घायल भाई को अस्पताल ले जाने में हत्यारोपी भाई भी शामिल था ।हत्या को हादसा बताने की कोशिस -
जब अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल होने का कारण पूछा तो हत्यारोपी भाई ने हत्या को हादसा बताने की कोशिस की । उसने डाक्टरों को बताया , छत से गिरकर सीने में सरिया घुस गया था । लेकिन जैसे ही हत्यारोपी को भाई के जिंदा न होने की बात पता चली तो हत्यारोपी फरार हो गया ।नशा बना मौत की वजह -
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया फिर शव परिजनों को सौंप दिया । पुलिस के मुताबिक , प्रथम दृष्टया शराब के नशे में हत्या करना प्रतीत हो रहा है ।मृतक की दो साल पहले हुई थी शादी -
ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया नरेन्द्र और बालम का परिवार गांव में संयुक्त रूप से रहता है । मृतक नरेंद्र मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था । दो साल पहले ही उसकी शादी कपकोट से हुई थी , उसका एक 8 महीने का बेटा भी है । जबकि हत्यारोपी बालम हरियाणा में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है । हत्यारोपी भाई एक हफ्ते पहले ही परिवार के साथ होली मनाने अपने घर आया था । अब इस मामले में मृतक के चचेरे ससुर नरेंद्र सिंह ने बेरीनाग थाने में तहरीर सौंपी है । अब फरार चल रहे हत्यारोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: