• Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US
No Result
View All Result

No Result
View All Result
Ad
Ad
Ad

Sunday, 13-September-2026

Home उत्तराखंड

अच्छी ख़बर : इस जिले में 15 विद्यालयों के बच्चे बस से जाएंगे स्कूल - Uttarakhand Hindi Samachar

Posted by admin
Posted Date: 2025-03-18 16:37:21
Share Share Share

अच्छी ख़बर : इस जिले में 15 विद्यालयों के बच्चे बस से जाएंगे स्कूल


(Report - uttarakhandhindisamachar.com)

रिपोर्ट - बालकराम नौटियाल
देहरादून ( Dehradun ) - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से उत्तरकाशी जनपद के कलस्टर विद्यालयों में परिवहन सुविधा के लिए 15 बसों का फ्लैग ऑफ किया । मुख्यमंत्री ने कहा कि , स्कूली बच्चों के लिए बस की सुविधा उपलब्ध होने से उन्हें विद्यालय आवागमन में समय की बचत होगी । इस तरह के नवाचार से बच्चों को पठन - पाठन में सुविधा होगी । उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह सराहनीय प्रयास किया गया है । उत्तरकाशी जनपद के नगरीय क्षेत्र के 15 कलस्टर विद्यालयों में छात्र - छात्राओं को परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाये जाने के लिए जिलाधिकारी उत्तरकाशी द्वारा जिला खनिज न्यास फाउण्डेशन की मद एवं अन्टाईड फण्ड से 15 बस क्रय की स्वीकृति प्रदान की गई । प्रति बस के लिए 20 लाख की दर से कुल 03 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई । जिन प्राथमिक / उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए यह बस की सुविधा दी जा रही है , उनमें विकासखण्ड नौगांव के लिए 05 , विकासखण्ड भटवाडी और विकासखण्ड डुण्डा के लिए 03-03 , विकासखण्ड पुरोला के लिए 02 जबकि विकासखण्ड चिन्यालीसौड और विकासखण्ड मोरी के लिए 01-01 बस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है । इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत , विधायक भरत चौधरी , प्रमोद नैनवाल , सचिव शिक्षा रविनाथ रमन , जिलाधिकारी उत्तरकाशी डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट , महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी , निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ मुकुल सती , बेसिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल , जिला शिक्षा अधिकारी उत्तरकाशी शैलेन्द्र अमोली उपस्थित थे ।

उत्कृष्ट विद्यालयों की सूची , जिनमें परिवहन सुविधा हेतु बस उपलब्ध कराई गई है -

विकासखण्ड - भटवाड़ी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय - भटवाड़ी , डांग , एवं गांधी विद्या मन्दिर उत्तरकाशी । विकासखण्ड डुण्डा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मातली , थाती एवं कल्याणी । विकासखण्ड चिन्यालीसौड़ के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चिन्यालीसौड़ । विकासखण्ड नौगांव के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बडकोट , राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुंगरा , डामटा , पौन्टी उपला एवं गंगनानी । विकासखण्ड पुरोला के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटी चटोतरा एवं गुन्दियाट गॉंव । विकासखण्ड मोरी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय - नैटवाड़ बाजार ।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

image
Ad
Ad
Ad
Ad

Other Related posts

    दर्दनाक : घरेलू विवाद में खूनी खेल ! बेटे ने पिता के सिर पर बरसाए डंडे , अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप ,

    नदी में बहे किशन राम की तलाश जारी , SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज ,

    दुखद : नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन , चम्पावत में भी निभा चुके थे जिम्मेदारी ,

    चम्पावत : भिंगराड़ा में DFO का पहला निरीक्षण , इन जगहों पर पहुंचकर परखी वन विभाग की तैयारियां ,

    बड़ी खबर : अस्पताल में जनऔषधि केंद्र की दवा पर विवाद , जांच शुरू ,

    बड़ी खबर : करीबी पर ED की कार्रवाई के बीच हरीश रावत का बड़ा फैसला , कांग्रेस के दो अहम पदों से इस्तीफे का ऐलान ,

    सनसनी : 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत , परिजनों के आरोपों से मचा हड़कंप ,

    हादसा : बस से उतर ही रहे थे यात्री , तभी चल पड़ी रोडवेज बस... टायर के नीचे आया हाथ ,

    चम्पावत : नगर पंचायत पाटी में चार नामित सदस्य , शासन ने जारी की अधिसूचना ,

    चम्पावत : शिक्षक नियुक्तियों को लेकर शिकायत ! विज्ञप्ति के प्रकाशन पर उठे सवाल , जांच कमेटी गठित ,

News By Category:


खेल समाचार कृषि , बागवानी और पशुपालन राजनीति
देश - दुनियां तकनीकी समाचार उत्तराखंड
आस्था / आध्यात्म पर्यावरण / प्रकृति क्राइम
पर्यटन
  • Home
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© Uttarakhand Hindi Samachar, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
No Result
View All Result
  • Home
  • देश - दुनियां
  • उत्तराखंड
  • आस्था / आध्यात्म
  • पर्यावरण / प्रकृति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • ABOUT US
  • CONTACT US

© Uttarakhand Hindi Samachar All rights reserved. Powered by ExtraGo.in